पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग पर बैंक कर्मियों की हड़ताल, उत्तराखंड में 8 हजार करोड़ का कारोबार प्रभावित ।

देहरादून: बैंकिंग सेक्टर में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किए जाने की मांग को लेकर आज यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस से जुड़े बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। इस हड़ताल में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की कुल नौ यूनियन शामिल रहीं। राज्यभर में बैंक कर्मियों के हड़ताल पर रहने से बैंकिंग सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं और वित्तीय लेन-देन ठप रहा। बैंकों में कामकाज बाधित होने के कारण करीब 8 हजार करोड़ रुपये के कारोबार पर असर पड़ा।

राजधानी देहरादून में बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में राजपुर रोड स्थित सेंट्रल बैंक के सामने प्रदर्शन किया और रैली निकालकर सरकार व प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से बैंकिंग क्षेत्र में सप्ताह में पांच कार्य दिवस लागू किए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार और भारतीय बैंक संघ की ओर से अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

यूनियनों ने बताया कि वर्ष 2015 में हुए दसवें द्विपक्षीय समझौते और सातवें जॉइंट नोट के तहत भारतीय बैंक संघ और सरकार के बीच यह सहमति बनी थी कि हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहेगा, जबकि अन्य शनिवार पूर्ण कार्य दिवस होंगे। उस समय सरकार की ओर से यह आश्वासन दिया गया था कि शेष शनिवारों को अवकाश घोषित करने की मांग पर यथासंभव विचार किया जाएगा, लेकिन यह मामला वर्षों से लंबित है।

इसके बाद वर्ष 2022 में सरकार, भारतीय बैंक संघ और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच इस मुद्दे पर फिर से चर्चा हुई। वर्ष 2023 में विचार-विमर्श के बाद यह प्रस्ताव तैयार किया गया कि सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन कार्य समय में 40 मिनट की वृद्धि कर दी जाए और शेष सभी शनिवारों को अवकाश घोषित किया जाए। यह प्रस्ताव सरकार को अनुशंसित किए जाने के बावजूद बीते दो वर्षों से स्वीकृति का इंतजार कर रहा है।

यूनियनों ने बताया कि सरकार की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया न मिलने के चलते 24 और 25 मार्च को भी हड़ताल का आह्वान किया गया था, लेकिन उस समय सरकार द्वारा मामला विचाराधीन होने का आश्वासन दिए जाने के बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई थी। बावजूद इसके अब तक कर्मचारियों की इस जायज मांग का निस्तारण नहीं हो पाया, जिसके चलते आज बैंक कर्मियों को एक बार फिर विरोध स्वरूप हड़ताल पर जाना पड़ा।

बैंक कर्मियों और अधिकारियों का कहना है कि वित्तीय क्षेत्र के कई अन्य संस्थानों जैसे आरबीआई, एलआईसी और जीआईसी समेत अनेक विभागों में पहले से ही पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस देहरादून के संयोजक इंदर सिंह रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के लगभग सभी कार्यालयों में सोमवार से शुक्रवार तक ही कार्य होता है। इसी तरह स्टॉक एक्सचेंज, मनी मार्केट और विदेशी मुद्रा लेनदेन भी शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद बैंक कर्मचारियों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों और अधिकारियों में गहरी नाराजगी है। यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो भविष्य में आंदोलन को और तेज किया जा सकता है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने