चमोली: बर्फबारी के बाद औली में पर्यटकों की रौनक, जन्नत सा नजारा, लेकिन सड़कों पर जाम से परेशानी

चमोली जिले में हालिया बर्फबारी के बाद विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली इन दिनों पर्यटकों से गुलजार नजर आ रहा है। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े औली की वादियां किसी जन्नत से कम नहीं लग रही हैं। चारों ओर फैली बर्फ और चटक धूप ने यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं, जिसे निहारने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक औली पहुंच रहे हैं।

बर्फबारी के बाद औली में स्कीइंग स्लोप पर जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। पर्यटक यहां स्कीइंग सीखने के साथ-साथ बर्फ में खेलने और प्राकृतिक नजारों का आनंद ले रहे हैं। कोई स्कीइंग करता नजर आ रहा है तो कोई बर्फ के बीच फोटो और वीडियो बनाकर यादें संजो रहा है। पर्यटकों का कहना है कि औली का नजारा बेहद सुकून देने वाला है और यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है।

बर्फबारी के चलते औली में पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पर्यटन और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे भी खिले हुए हैं। होटल, होमस्टे और स्थानीय कारोबारियों को अच्छी बुकिंग मिल रही है। स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध हिम क्रीड़ा स्थल औली इस समय अपने चरम सौंदर्य पर है और बर्फ के दीवानों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

हालांकि, बढ़ती पर्यटक संख्या के बीच सड़क मार्गों पर जाम की समस्या भी सामने आ रही है। जोशीमठ से करीब 4 किलोमीटर दूर सुनील से औली तक सड़क पर बर्फ और पाले की परत जमने के कारण जगह-जगह जाम लग रहा है। वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जिससे सैलानियों को औली पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। कई पर्यटक समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

मौसम विभाग ने एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के अनुसार 31 जनवरी और 1 फरवरी को पहाड़ों में दोबारा बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है और सड़क मार्गों को खोलने के लिए मशीनरी तैनात करने की बात कही जा रही है।

हालांकि, स्थानीय लोगों और पर्यटकों का कहना है कि पिछली बर्फबारी के बाद सड़क खोलने की तैयारियां पूरी तरह कारगर साबित नहीं हो सकीं। यदि फिर से भारी बर्फबारी होती है, तो प्रशासन के सामने यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होगा। फिलहाल औली बर्फ के दीवानों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, लेकिन सड़कों की स्थिति और मौसम का मिजाज पर्यटकों की राह में बाधा बन रहा है।

Related Posts

गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

गोपेश्वर: नगर में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, युवाओं को नशे की गिरफ्त से दूर रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गोपेश्वर पुलिस सतर्क है।…

दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

लक्सर: मशहूर गायक मीका सिंह अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी से जुड़े चर्चित विवाद के करीब एक महीने बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे। मंगलवार को मीका सिंह हरिद्वार जिले के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 13 views
गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 13 views
दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, गैस सिलिंडर फटने से 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 14 views
उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, गैस सिलिंडर फटने से 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 12 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा