पौड़ी: कोटद्वार में ‘बाबा दुकान’ विवाद ने पकड़ा तूल, बजरंग दल–VHP का प्रदर्शन, पुलिस अलर्ट

पौड़ी: कोटद्वार में ‘बाबा दुकान’ को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। बजरंग दल और एक विशेष समुदाय से जुड़े व्यापारी के बीच हुई बहस के बाद मामला साम्प्रदायिक रंग लेने लगा है। स्थिति को देखते हुए देहरादून समेत अन्य जिलों से बड़ी संख्या में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कोटद्वार पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। शहर में कानून-व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया।

बजरंग दल गौरक्षा दल के प्रांत प्रमुख नरेश उनियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में पटेल मार्ग पहुंचे और एक दुकान के समीप एकत्र हो गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विवाद के दौरान एक बुजुर्ग के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई, जो बेहद निंदनीय है। हालात की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मालवीय उद्यान की ओर बढ़ने लगे। इसी दौरान घटनाक्रम से जुड़ा एक व्यक्ति वहां पहुंच गया, जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया और टकराव की स्थिति बन गई। हालांकि पुलिस की तत्परता से दोनों गुटों के आमने-सामने आने से पहले ही हालात काबू में कर लिए गए।

इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मालवीय उद्यान के समीप बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोटद्वार क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी पक्ष को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि पूरा विवाद 26 जनवरी का है। उस दिन बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता कोटद्वार के पटेल मार्ग स्थित ‘बाबा कलेक्शन’ नाम की कपड़ों की दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने दुकान के नाम पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ‘बाबा’ शब्द स्थानीय धार्मिक आस्था से जुड़ा है और क्षेत्र में स्थित सिद्धबली बाबा के नाम से मेल खाता है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस नाम के इस्तेमाल से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। उन्होंने दुकान का नाम बदलने की मांग की, जिसको लेकर मौके पर बहस हो गई।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और ज्यादा गरमा गया। इसके बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से दुकान का नाम बदलवाने की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने