मसूरी: चार दुकान रोड पर पिकअप वाहन खाई में गिरा, बड़ा हादसा टला

मसूरी: पर्यटन नगरी मसूरी में चार दुकान रोड पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वाहन में दो लोग सवार बताए जा रहे हैं, लेकिन राहत की बात यह रही कि दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई।

मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि 112 के माध्यम से कोतवाली मसूरी को सूचना मिली थी कि चार दुकान रोड पर एक वाहन खाई में गिर गया है और उसमें आग लगने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस बल और चौकी लंढौर से अतिरिक्त पुलिस टीम आपदा उपकरणों के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि वाहन संख्या यूके-09-सीए-1086 (पिकअप) चार दुकान से आगे सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे गिरा हुआ था। हालांकि मौके पर जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि वाहन में किसी प्रकार की आग नहीं लगी थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि पिकअप वाहन चार दुकान से मलिंगार की ओर जा रहा था। वाहन में चालक समेत कुल दो लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि मोड़ पर अचानक ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे के बावजूद दोनों सवार सुरक्षित रहे और उन्हें कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि चार दुकान रोड पर तेज मोड़ और तीखी ढलान होने के कारण वाहन चालकों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा चुकी है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय, चेतावनी बोर्ड और स्पीड कंट्रोल जैसे इंतजाम करने की मांग की है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। पहाड़ी सड़कों पर जरा-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता और सुरक्षा के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क हादसों पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है।

Related Posts

गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

गोपेश्वर: नगर में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, युवाओं को नशे की गिरफ्त से दूर रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गोपेश्वर पुलिस सतर्क है।…

दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

लक्सर: मशहूर गायक मीका सिंह अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी से जुड़े चर्चित विवाद के करीब एक महीने बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे। मंगलवार को मीका सिंह हरिद्वार जिले के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 13 views
गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 13 views
दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, गैस सिलिंडर फटने से 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 14 views
उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, गैस सिलिंडर फटने से 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 12 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा