देहरादून: दिनदहाड़े बीच बाजार युवती की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

देहरादून: राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े बीच बाजार एक युवती की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में वारदात को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार यह सनसनीखेज घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के दूल्हा बाजार के पास स्थित एक गली में 2 फरवरी की सुबह हुई। यहां एक युवक ने धारदार हथियार से एक युवती पर अचानक हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल दून अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दुकान में काम करती थी मृतक युवती

मृतका की पहचान गुंजन पुत्री मनीष श्रीवास्तव, निवासी गोविंदगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गुंजन दूल्हा बाजार स्थित एक दुकान में काम करती थी। 2 फरवरी की सुबह भी वह रोजाना की तरह काम पर पहुंची थी।

दुकान जाते समय किया गया हमला

पुलिस ने बताया कि गुंजन ने अपनी स्कूटी गली में अपने जीजा के घर के पास खड़ी की और वहां से पैदल दुकान की ओर जा रही थी। इसी दौरान आरोपी आकाश पुत्र कोमल राम ने अचानक उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गईं और कुछ ही घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

तीन साल से एक-दूसरे को जानते थे दोनों

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह भी दूल्हा बाजार में ही एक दुकान पर काम करता था। करीब तीन साल पहले उसकी पहचान गुंजन से हुई थी और वह कभी-कभी उसके घर भी जाया करता था। इस बात की जानकारी गुंजन के परिजनों को हो गई थी, जिस पर उन्होंने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई थी।

पुलिस चौकी में हुआ था समझौता

मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर गुंजन के परिजनों ने आरोपी के परिवार से बातचीत की थी। इसके बाद चौकी खुड़बुड़ा में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से एक समझौता पत्र भी दिया गया था, जिसमें एक-दूसरे से कोई संबंध न रखने पर सहमति बनी थी।

दो दिन पहले दी थी पुलिस को शिकायत

पुलिस ने बताया कि घटना से दो दिन पहले ही गुंजन ने आरोपी की हरकतों से परेशान होकर चौकी खुड़बुड़ा में प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया था और अलग-अलग स्थानों पर छिप रहा था। वह इस दौरान अपनी दुकान पर भी नहीं गया।

हत्या की असल वजह आई सामने

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक युवती से बातचीत बंद होने, पारिवारिक विवाद और पुलिस चौकी में शिकायत दिए जाने से मानसिक दबाव और आवेश में था। इसी आवेश में आकर उसने दिनदहाड़े बीच बाजार इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की उम्र करीब 27 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने