देहरादून: रोड कटिंग में नियमों की अनदेखी पर जिला प्रशासन सख्त, पिटकुल की अनुमति निरस्त, ठेकेदार पर मुकदमा

देहरादून: राजधानी में सड़क कटिंग कार्य के दौरान अनुमति की शर्तों का उल्लंघन सामने आने पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) की रोड कटिंग की अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है और कार्य पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए सभी मशीनरी भी जब्त कर ली गई है।

दरअसल, पिटकुल के अधीक्षण अभियंता (परियोजना क्रियान्वयन) द्वारा 135 केवी आराघर सब-स्टेशन से निर्माणाधीन 132 केवी माजरा–लालतप्पड़ एलआईएलओ लाइन को अंडरग्राउंड करने के लिए रोड कटिंग की अनुमति मांगी गई थी। इस परियोजना के तहत कुल 1996 मीटर लंबाई में केबल बिछाई जानी थी, जिसमें पांच रोड क्रॉसिंग शामिल थीं। 19 दिसंबर 2025 को आयोजित परियोजना समन्वय समिति की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा के बाद लोक निर्माण विभाग और परियोजना समन्वय समिति की ओर से 16 जनवरी से 15 फरवरी तक, रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक सशर्त अनुमति दी गई थी।

निरीक्षण में सामने आई गंभीर लापरवाही

जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी (न्याय) कुमकुम जोशी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) ने आईएसबीटी क्रॉसिंग और सहारनपुर रोड, माजरा क्षेत्र में रोड कटिंग स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित एजेंसी द्वारा अनुमति आदेश में उल्लिखित शर्तों और प्रतिबंधों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा था। इससे आम लोगों को भारी असुविधा, यातायात जाम और सुरक्षा से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने अग्रिम आदेशों तक सभी संबंधित स्थलों पर रोड कटिंग कार्य पूरी तरह से रोक दिया और अनुमति निरस्त कर दी। इसके साथ ही पिटकुल के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए गए कि सभी प्रभावित स्थलों पर सड़क का भरान कर तत्काल रिस्टोरेशन कार्य किया जाए, ताकि यातायात और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

दुर्घटनाओं का भी लिया गया संज्ञान

एलआईसी बिल्डिंग के पास विद्युत केबल अंडरग्राउंड कार्य के चलते आए दिन लोगों के चोटिल होने की घटनाओं को भी जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। इसी के चलते सख्त कार्रवाई करते हुए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही मौके पर मौजूद सभी मशीनरी को जब्त कर लिया गया है।

जिलाधिकारी का सख्त संदेश

जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट कहा कि शहर की सड़कों, यातायात व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि भविष्य में भी सड़क कटिंग और अन्य निर्माण कार्यों में नियमों की अनदेखी करने पर इसी तरह की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

चमोली: उत्तराखंड के चर्चित सकंड गांव के ग्रामीणों का गैंती-फावड़ा आंदोलन आखिरकार रंग लाता नजर आ रहा है। लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए…

देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

देहरादून: उत्तराखंड एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना राजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के कथित सिद्धू गैंग से जुड़े छह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

  • By Admin
  • September 24, 2026
  • 8 views
गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

  • By Admin
  • September 24, 2026
  • 17 views
देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान