हरिद्वार: ज्वालापुर में मुजफ्फरनगर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार: हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के छपार थाने से आई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि धोखाधड़ी के एक मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी के बेटे और उसके साथियों ने हमला कर दिया. हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी को बार-बार टक्कर मारी, जिसमें एक दरोगा, एक सिपाही और एक महिला सिपाही घायल हो गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार छपार थाने में तैनात दरोगा अनुराग सिंह, सिपाही मोहित, अनिल कुमार और महिला सिपाही प्राची एक वांछित आरोपी संजय पुत्र राजपाल, निवासी सुभाषनगर थाना ज्वालापुर की तलाश में हरिद्वार पहुंचे थे. पुलिस टीम ने स्थानीय थाने में आमद दर्ज कराने के बाद आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं मिला. इस दौरान आरोपी के बेटे ईशांत को मुकदमे की जानकारी दी गई, जिस पर उसने पुलिस से अभद्र व्यवहार किया और धमकी भरे लहजे में जवाब दिया.

इसी दौरान संजय त्रिमूर्ति बाजार की ओर से आता दिखाई दिया. पुलिस टीम ने उसे रोककर मुकदमे में बयान दर्ज कराने की बात कही, लेकिन उसने सहयोग करने से इनकार कर दिया. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने संजय को हिरासत में ले लिया. आरोप है कि तभी संजय का बेटा ईशांत अपने साथियों के साथ थार गाड़ी से मौके पर पहुंच गया और पुलिस से अभद्रता करने लगा.

पुलिस टीम जब आरोपी संजय को लेकर मुजफ्फरनगर की ओर रवाना हुई, तो ईशांत की थार और एक काले रंग की स्कॉर्पियो ने उनका पीछा किया. भूमानंद अस्पताल के पास दोनों वाहनों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस की गाड़ी को कई बार टक्कर मार दी. इस हमले में दरोगा अनुराग सिंह, सिपाही अनिल कुमार और महिला सिपाही प्राची घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों—ईशांत पुत्र संजय, शिवम मालिक पुत्र अनुज मालिक और अमन पुत्र गजेंद्र—को गिरफ्तार कर लिया. तीनों आरोपी सुभाषनगर, ज्वालापुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. मामले में शिवम, अमन, अनिरुद्ध, कुणाल त्यागी समेत कुल 11 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है. वहीं, फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.हरिद्वार: हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के छपार थाने से आई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि धोखाधड़ी के एक मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी के बेटे और उसके साथियों ने हमला कर दिया. हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी को बार-बार टक्कर मारी, जिसमें एक दरोगा, एक सिपाही और एक महिला सिपाही घायल हो गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार छपार थाने में तैनात दरोगा अनुराग सिंह, सिपाही मोहित, अनिल कुमार और महिला सिपाही प्राची एक वांछित आरोपी संजय पुत्र राजपाल, निवासी सुभाषनगर थाना ज्वालापुर की तलाश में हरिद्वार पहुंचे थे. पुलिस टीम ने स्थानीय थाने में आमद दर्ज कराने के बाद आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं मिला. इस दौरान आरोपी के बेटे ईशांत को मुकदमे की जानकारी दी गई, जिस पर उसने पुलिस से अभद्र व्यवहार किया और धमकी भरे लहजे में जवाब दिया.

इसी दौरान संजय त्रिमूर्ति बाजार की ओर से आता दिखाई दिया. पुलिस टीम ने उसे रोककर मुकदमे में बयान दर्ज कराने की बात कही, लेकिन उसने सहयोग करने से इनकार कर दिया. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने संजय को हिरासत में ले लिया. आरोप है कि तभी संजय का बेटा ईशांत अपने साथियों के साथ थार गाड़ी से मौके पर पहुंच गया और पुलिस से अभद्रता करने लगा.

पुलिस टीम जब आरोपी संजय को लेकर मुजफ्फरनगर की ओर रवाना हुई, तो ईशांत की थार और एक काले रंग की स्कॉर्पियो ने उनका पीछा किया. भूमानंद अस्पताल के पास दोनों वाहनों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस की गाड़ी को कई बार टक्कर मार दी. इस हमले में दरोगा अनुराग सिंह, सिपाही अनिल कुमार और महिला सिपाही प्राची घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही ज्वालापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों—ईशांत पुत्र संजय, शिवम मालिक पुत्र अनुज मालिक और अमन पुत्र गजेंद्र—को गिरफ्तार कर लिया. तीनों आरोपी सुभाषनगर, ज्वालापुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. मामले में शिवम, अमन, अनिरुद्ध, कुणाल त्यागी समेत कुल 11 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है. वहीं, फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related Posts

गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

चमोली: उत्तराखंड के चर्चित सकंड गांव के ग्रामीणों का गैंती-फावड़ा आंदोलन आखिरकार रंग लाता नजर आ रहा है। लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए…

देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

देहरादून: उत्तराखंड एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना राजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के कथित सिद्धू गैंग से जुड़े छह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

  • By Admin
  • September 24, 2026
  • 10 views
गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

  • By Admin
  • September 24, 2026
  • 18 views
देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 21 views

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views