कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज ।

देहरादून: हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर स्थित कुल्हाल बैरियर पर गुरुवार रात हुए घटनाक्रम के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। चंडीगढ़ से हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए निहंग सिखों के पहले जत्थे द्वारा बैरिकेडिंग तोड़कर उत्तराखंड में जबरन प्रवेश करने के मामले में थाना विकासनगर में अज्ञात निहंग सिखों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बैरिकेडिंग तोड़ने वालों पर गंभीर आरोप

पुलिस के अनुसार बड़ी संख्या में निहंग सिखों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, तलवार, कृपाण, फरसे और भाले जैसे हथियार लहराकर भय का माहौल बनाया। इसके अलावा सरकारी कार्य में बाधा डालने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के भी आरोप लगाए गए हैं।

सोशल मीडिया से जुटाई गई थी भीड़

एफआईआर के अनुसार 25 जून को सोशल मीडिया के माध्यम से पंजाब से अधिक से अधिक निहंग सिखों से कर्णप्रयाग पहुंचने की अपील की गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी।

पुलिस की अपील नहीं मानी

कुल्हाल गेट बैरियर पर पुलिस, पीएसी और आईटीबीपी की तैनाती की गई थी। प्रशासन ने निहंग सिखों से शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए छोटे-छोटे समूहों में यात्रा करने की अपील की थी, लेकिन वार्ता सफल नहीं हो सकी और निहंग अपनी मांगों पर अड़े रहे।

बैरिकेडिंग तोड़कर उत्तराखंड में किया प्रवेश

वार्ता विफल होने के बाद निहंग सिख बैरिकेडिंग तक पहुंचे और हथियार लहराते हुए बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। इस दौरान बैरिकेडिंग के पास खड़े कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। पुलिस का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात जवानों पर वाहन चढ़ाने का भी प्रयास किया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस

एसपी देहरादून देहात पंकज गैरोला ने बताया कि अज्ञात निहंग सिखों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोक सेवक पर हमला, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आपराधिक बल प्रयोग और लोगों में भय का माहौल बनाने जैसी गंभीर धाराओं में थाना विकासनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सनोज कुमार को सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उपलब्ध वीडियो फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने