मसूरी में पर्यटक का बवाल: महिला के सिर पर प्लास्टिक क्रेट से हमला, पति से भी मारपीट; आरोपी हिरासत में

मसूरी: उत्तराखंड की पर्यटन नगरी मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के साथ उपद्रव और मारपीट की घटनाएं भी चिंता का विषय बनती जा रही हैं। बीते देर रात मॉल रोड स्थित बाटा शोरूम के पास हरियाणा से आए एक पर्यटक द्वारा स्थानीय महिला और उसके पति पर प्लास्टिक के क्रेट से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे उपद्रवी पर्यटकों पर सख्ती नहीं की गई तो मसूरी की शांत और सुरक्षित पहचान पर गंभीर असर पड़ सकता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात किसी बात को लेकर हरियाणा से आए एक पर्यटक की स्थानीय दंपति से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पास की दुकान से प्लास्टिक का क्रेट उठाकर हमला कर दिया। क्रेट का जोरदार वार महिला के सिर पर लगा, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी। आरोप है कि आरोपी ने महिला के पति पर भी कई बार हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों को भी धमकाने और उन पर हमला करने की कोशिश की गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। घायल महिला को तत्काल उप जिला चिकित्सालय मसूरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी हरियाणा का निवासी है और घटना के समय कथित रूप से शराब के नशे में था। वायरल वीडियो में आरोपी का आक्रामक व्यवहार और महिला पर हमला साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि मसूरी की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर आधारित है और यहां आने वाले पर्यटकों का हमेशा स्वागत किया जाता है, लेकिन कुछ शराबी और असामाजिक तत्व पर्यटन की आड़ में शहर का माहौल खराब कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे लोगों की वजह से स्थानीय लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है और मसूरी की छवि भी धूमिल हो रही है। लोगों ने प्रशासन से नशे में उत्पात मचाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की मांग की है।

मसूरी कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि बाटा शोरूम के पास कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चीता मोबाइल और रात्रि अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को शांत कराया। पर्यटन सीजन के दौरान मॉल रोड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना के कारण कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा।

कोतवाल देवेन्द्र चौहान ने बताया कि उपद्रव करने वालों में शामिल नीरज राघव (36 वर्ष), पुत्र रामनाथ सिंह, निवासी बड़ा गांव सिकंदरपुर, तहसील मानेसर, सेक्टर-86, गुरुग्राम (हरियाणा) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद लोक व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद उसे संबंधित कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। साथ ही, आरोपी के वाहन की जांच के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पाए जाने पर उसकी कार का भी चालान किया गया।

पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पर्यटन स्थलों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और नशे में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि मसूरी का शांतिपूर्ण माहौल और पर्यटन की सकारात्मक छवि बनी रहे।

Related Posts

गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

गोपेश्वर: नगर में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, युवाओं को नशे की गिरफ्त से दूर रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गोपेश्वर पुलिस सतर्क है।…

दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

लक्सर: मशहूर गायक मीका सिंह अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी से जुड़े चर्चित विवाद के करीब एक महीने बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे। मंगलवार को मीका सिंह हरिद्वार जिले के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 13 views
गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 13 views
दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, गैस सिलिंडर फटने से 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 14 views
उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, गैस सिलिंडर फटने से 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 12 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा