DAV छात्रसंघ चुनाव के बीच विनीत प्रसाद भट्ट हिरासत में, कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

देहरादून: DAV PG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के बीच सोमवार को राजनीतिक और छात्र संगठनों के बीच घमासान तेज हो गया। कांग्रेस प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट उर्फ बंटू को पुलिस ने डीएवी पीजी कॉलेज परिसर से हिरासत में लिया है। पुलिस ने उन्हें सुबह करीब 9:30 बजे डिटेन किया, जिसके बाद रायपुर थाने ले जाया गया। कांग्रेस के कई नेता उनसे मिलने रायपुर थाने पहुंचे।

विनीत प्रसाद भट्ट पूर्व में NSUI के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से निकलने के बाद कॉलेज से हिरासत में लिया

इससे पहले विनीत प्रसाद भट्ट के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी होने के बाद पुलिस ने राजपुर रोड स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में दबिश दी थी। कार्रवाई के दौरान एसपी सिटी शेखर सुयाल भी मौके पर मौजूद थे।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, पुलिस कार्रवाई के दौरान विनीत प्रसाद भट्ट पार्टी कार्यालय की छत से उतरकर वहां से निकल गए। इस दौरान उनके द्वारा खुद पर पेट्रोल छिड़कने की चेतावनी दिए जाने की बात भी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें DAV PG कॉलेज परिसर से हिरासत में ले लिया।

फिलहाल पुलिस उन्हें रायपुर थाने ले गई है, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

कांग्रेस ने प्रशासन पर लगाया चुनाव प्रभावित करने का आरोप

कांग्रेस ने इस कार्रवाई को DAV छात्रसंघ चुनाव से जोड़ते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि चुनाव के दौरान कांग्रेस और NSUI से जुड़े नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने छात्रसंघ चुनाव में पुलिस के इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में लोकतांत्रिक मूल्यों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और छात्रों की राजनीतिक भागीदारी का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

गोदियाल ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल किया जा रहा है और कांग्रेस समर्थित छात्र संगठनों के नेताओं को दबाव में लेने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने प्रतिनिधि चुनने का लोकतांत्रिक अधिकार है और चुनाव के दौरान किसी संगठन को कमजोर करने के लिए दबाव बनाने का प्रयास नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस और प्रशासन के जरिए चुनाव को प्रभावित करने की कार्रवाई जारी रहती है तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से इसका विरोध करेगी।

शीशपाल बिष्ट बोले- पुराने मामले में की गई कार्रवाई

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विनीत प्रसाद भट्ट NSUI के वरिष्ठ नेताओं में रहे हैं और वर्तमान में कांग्रेस प्रदेश सचिव हैं। छात्र राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

बिष्ट ने आरोप लगाया कि DAV PG कॉलेज में मतदान प्रक्रिया के दौरान चुनाव की पूर्व संध्या पर पुराने मामले को आधार बनाकर विनीत प्रसाद भट्ट के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस कार्रवाई का विरोध करती है और विनीत प्रसाद भट्ट के साथ मजबूती से खड़ी है।

चुनाव के बीच बढ़ी पुलिस की सक्रियता

DAV छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए पुलिस पहले से ही कॉलेज और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए हुए है। पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च, निगरानी और अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।

वहीं विनीत प्रसाद भट्ट की हिरासत के बाद चुनावी माहौल में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस जहां इसे चुनाव से जोड़कर देख रही है, वहीं पुलिस की ओर से कार्रवाई को कानूनी प्रक्रिया के तहत बताया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई रायपुर थाने में चल रही है।

Related Posts

पौड़ी में बड़ा हादसा टला: भदालीखाल के पास खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, पेड़ ने बचाई जान

कोटद्वार से पौड़ी-श्रीनगर जा रही थी जीएमओयू की बस, चालक समेत करीब 30 लोग थे सवार; एक-दो यात्रियों को हल्की चोटें आने की सूचना पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी जिले…

2 नवंबर को बाबा केदार के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दौरे की तैयारियों में जुटा शासन-प्रशासन

1 नवंबर को देहरादून पहुंचेंगी राष्ट्रपति, लोक भवन में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन केदारनाथ धाम के लिए होंगी रवाना; 11 नवंबर को बंद होंगे मंदिर के कपाट देहरादून:…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पौड़ी में बड़ा हादसा टला: भदालीखाल के पास खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, पेड़ ने बचाई जान

  • By Admin
  • October 21, 2026
  • 21 views
पौड़ी में बड़ा हादसा टला: भदालीखाल के पास खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, पेड़ ने बचाई जान

2 नवंबर को बाबा केदार के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दौरे की तैयारियों में जुटा शासन-प्रशासन

  • By Admin
  • October 21, 2026
  • 17 views
2 नवंबर को बाबा केदार के दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दौरे की तैयारियों में जुटा शासन-प्रशासन

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, कहीं 51 तो कहीं 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

  • By Admin
  • October 20, 2026
  • 14 views
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया दशहरा, कहीं 51 तो कहीं 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन

नरेंद्रनगर मेले में दलेर मेहंदी के शो पर विवाद, कथित डबिंग से भड़के दर्शक; मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर जताई नाराजगी

  • By Admin
  • October 19, 2026
  • 16 views
नरेंद्रनगर मेले में दलेर मेहंदी के शो पर विवाद, कथित डबिंग से भड़के दर्शक; मंत्री सुबोध उनियाल ने मंच पर जताई नाराजगी

पौड़ी में BJP को झटका, पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने 8 साल बाद छोड़ी पार्टी; बोले- घुटन महसूस हो रही थी

  • By Admin
  • October 18, 2026
  • 19 views
पौड़ी में BJP को झटका, पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने 8 साल बाद छोड़ी पार्टी; बोले- घुटन महसूस हो रही थी

रेखा आर्या और गिरधारी लाल साहू विवाद की जांच करेगी SIT, 10 सदस्यीय टीम गठित; वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजा

  • By Admin
  • October 17, 2026
  • 23 views
रेखा आर्या और गिरधारी लाल साहू विवाद की जांच करेगी SIT, 10 सदस्यीय टीम गठित; वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजा