रामनगर: कॉर्बेट में बुजुर्ग महिला की मौत के बाद कार्रवाई, संदिग्ध नर बाघ ट्रेंकुलाइज, डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजे जाएंगे

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 2 जनवरी को 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान लेने वाले संदिग्ध बाघ को पार्क प्रशासन ने तड़के करीब 2:30 बजे सफलतापूर्वक ट्रेंकुलाइज कर लिया। बाघ को बेहोश करने के बाद उसे ढेला रेंज स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है, जहां कॉर्बेट पार्क के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. दुष्यंत शर्मा और उनकी टीम द्वारा उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

लगातार निगरानी के बाद की गई कार्रवाई

पार्क प्रशासन द्वारा घटना के बाद से ही पूरे इलाके की लगातार निगरानी की जा रही थी। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास कैमरा ट्रैप लगाए गए थे और पिंजरा भी स्थापित किया गया था। कैमरा ट्रैप में जिस बाघ की गतिविधियां लगातार रिकॉर्ड हो रही थीं, उसी के आधार पर आज तड़के उसे ट्रेंकुलाइज किया गया।

उन्होंने बताया कि ट्रेंकुलाइज किया गया बाघ नर (मेल) टाइगर है, जिसकी उम्र करीब 5 से 7 वर्ष के बीच आंकी गई है। फिलहाल बाघ पूरी तरह स्वस्थ है। उपनिदेशक ने बताया कि बाघ और मृतक महिला के सैंपल सीसीएमबी, हैदराबाद भेजे जाएंगे, ताकि डीएनए जांच के जरिए यह स्पष्ट किया जा सके कि महिला पर हमला करने वाला बाघ यही था या नहीं।

घटना वाले क्षेत्र में अन्य बाघ भी थे मौजूद

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि जिस इलाके में यह घटना हुई, वहां अन्य बाघों की भी मौजूदगी थी, लेकिन जिस बाघ को ट्रेंकुलाइज किया गया है, वह कैमरा ट्रैप में बार-बार उसी क्षेत्र में दिखाई दे रहा था। इसी आधार पर विशेषज्ञों ने उसी बाघ को पकड़ने का निर्णय लिया।

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

गौरतलब है कि 2 जनवरी को रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत सांवल्दे गांव के जंगल में लकड़ी लेने गई 60 वर्षीय सखियां देवी पत्नी चंदू सिंह पर बाघ ने हमला कर दिया था। बाघ महिला को घसीटते हुए जंगल के भीतर ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ था और ग्रामीण बीते एक सप्ताह से लगातार बाघ को पकड़ने की मांग कर रहे थे।

संदिग्ध बाघ के ट्रेंकुलाइज होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जंगल की ओर जाते समय सतर्क रहें और वन विभाग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

Related Posts

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब रुद्रपुर की होनहार बेटी जसमीत कौर ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की पीसीएस परीक्षा में…

LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित LUCC (लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी) चिटफंड घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 1 views
रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 4 views
LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 3 views
देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 3 views
पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 8 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त