हल्द्वानी: यूट्यूबर ज्योति अधिकारी की बढ़ीं मुश्किलें, रुद्रपुर-खटीमा में नए मुकदमे, वादनी को धमकी देने पर एक और केस दर्ज

हल्द्वानी। उत्तराखंड की संस्कृति, देवी-देवताओं और कुमाऊं क्षेत्र की महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोपों में घिरी यूट्यूबर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रदेशभर में उनके खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब ज्योति अधिकारी के खिलाफ उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर और खटीमा कोतवाली में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित मुखानी थाने में वादनी को धमकी देने के मामले में भी एक और केस दर्ज हुआ है।

रुद्रपुर में महिलाओं और संस्कृति के अपमान का आरोप

रुद्रपुर कोतवाली में दी गई तहरीर में ममता त्रिपाठी, निवासी बिगबाड़ा किच्छा रोड, रुद्रपुर ने आरोप लगाया है कि यूट्यूबर ज्योति अधिकारी ने सार्वजनिक स्थान पर दराती लहराते हुए उत्तराखंड की महिलाओं, देवी-देवताओं और स्थानीय संस्कृति के खिलाफ अभद्र, अपमानजनक और भड़काऊ भाषा का प्रयोग किया।

तहरीर में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ज्योति अधिकारी ने कुमाऊं की महिलाओं और धार्मिक आस्थाओं को “फर्जी” कहकर उनका घोर अपमान किया, जिससे महिलाओं समेत आम जनता की भावनाएं आहत हुई हैं।

खटीमा में धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला

वहीं खटीमा कोतवाली में सावित्री चंद्र, निवासी कंजाबाग खटीमा ने भी ज्योति अधिकारी के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में ज्योति अधिकारी ने कुमाऊं मंडल की महिलाओं को सामूहिक रूप से अपमानित किया, उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई और समाज को विभाजित करने वाले बयान दिए।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तरह के बयानों से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और शांति भंग होने की आशंका पैदा हो गई है। तहरीरों में पुलिस से मांग की गई है कि ज्योति अधिकारी के खिलाफ नफरत फैलाने, महिलाओं का अपमान करने, धार्मिक भावनाएं आहत करने और सार्वजनिक शांति भंग करने से जुड़ी सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

पहले से जेल में है ज्योति अधिकारी

गौरतलब है कि इसी मामले को लेकर पहले ही हल्द्वानी के मुखानी थाने में ज्योति अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। गुरुवार को ज्योति मुखानी थाने पहुंची थी, जहां पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद ज्योति को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

वादनी को धमकी देने पर एक और मुकदमा

ज्योति अधिकारी की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। मुखानी थाने में दर्ज मामले में पुलिस नोटिस मिलने के बाद ज्योति अधिकारी ने एक और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। आरोप है कि इस वीडियो में वह मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला को धमकाती हुई नजर आ रही हैं। इसी आधार पर पीड़ित महिला ने मुखानी थाने में ज्योति अधिकारी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कराया है।

लगातार नए मुकदमे दर्ज होने के बाद माना जा रहा है कि यूट्यूबर ज्योति अधिकारी की कानूनी परेशानियां आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी हुई है।

Related Posts

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब रुद्रपुर की होनहार बेटी जसमीत कौर ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की पीसीएस परीक्षा में…

LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित LUCC (लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी) चिटफंड घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 3 views
रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 6 views
LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 5 views
देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 5 views
पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 8 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त