अंकिता भंडारी हत्याकांड पर सियासी संग्राम तेज: सीबीआई को पत्र भेजे जाने के बाद भी जारी आरोप-प्रत्यारोप, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने ।

देहरादून:

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति और सीबीआई को औपचारिक पत्र भेजे जाने के बावजूद उत्तराखंड की राजनीति में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। 10 जनवरी को कांग्रेस द्वारा मसाल जुलूस निकाले जाने के बाद 11 जनवरी को कांग्रेस समेत कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने ‘उत्तराखंड बंद’ का आह्वान किया था। हालांकि बंद का असर प्रदेश में मिला-जुला देखने को मिला, लेकिन सियासी सरगर्मी लगातार बनी हुई है।

प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग लगातार उठाई जा रही है। इसी बीच उत्तराखंड शासन ने जांच के लिए सीबीआई को पत्र भेज दिया है। इस पूरे मामले पर उत्तराखंड सरकार की ओर से सीबीआई को पत्र भेजे जाने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है, जिससे राजनीतिक बयानबाजी और अधिक उग्र होती नजर आ रही है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सियासत उस वक्त और तेज हो गई थी, जब अभिनेत्री उर्मिला सनावर की ओर से सोशल मीडिया पर कथित ऑडियो वायरल किए गए। इसके बाद से ही प्रदेशभर में विरोध-प्रदर्शन, धरना और बयानबाजी का सिलसिला जारी है। शुरुआती दौर से ही कांग्रेस और कई सामाजिक संगठनों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई जांच कराने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार इस मामले में अंकिता भंडारी के माता-पिता की मांग के अनुरूप ही आगे की कार्रवाई करेगी। इसी वजह से उत्तराखंड सरकार ने सीबीआई को भेजे गए पत्र में वीआईपी की भूमिका की जांच का भी अनुरोध किया है, जो अंकिता के माता-पिता की भावना के अनुरूप बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई जांच कराए जाने को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जबकि अंकिता के माता-पिता इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र सौंप चुके हैं।

यही वजह है कि सीबीआई जांच की संस्तुति होने और सीबीआई को पत्र भेजे जाने के बावजूद राजनीतिक घमासान जारी है। सत्ता पक्ष जहां इस फैसले को जन अपेक्षाओं के अनुरूप लिया गया कदम बता रहा है, वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस इस पूरे मामले पर सरकार को लगातार घेरने में जुटी हुई है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार का यह निर्णय दरअसल इस मामले में राज्य सरकार द्वारा की गई पुरानी गलतियों को स्वीकार करने जैसा है।

भाजपा का आरोप

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जब मुद्दे समाप्त हो जाते हैं, तो चीजों को बिगाड़ने के लिए कुछ तंत्र सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दल बाहरी शक्तियों के साथ मिलकर राज्य के माहौल को दूषित करने का काम कर रहे हैं।

‘बाहरी शक्तियों’ के सवाल पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि सीबीआई जांच के बाद इसका भी खुलासा हो जाएगा।

कांग्रेस का जवाब

इस मामले पर कांग्रेस भी पूरे जोर-शोर से सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि अंकिता भंडारी राज्य के बाहर की नहीं, बल्कि उत्तराखंड की बेटी थी। ऐसे में यदि विपक्ष उसकी आवाज नहीं उठाएगा, तो फिर किसकी आवाज उठाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हर मामले में बाहरी शक्तियों का नाम लेना शुरू कर देती है।

फुरकान अहमद ने कहा कि कांग्रेस की स्पष्ट मांग है कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में सीबीआई जांच समिति गठित की जाए और उनकी निगरानी में जांच हो, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके और वीआईपी का नाम सामने आ सके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेशभर में हुए विरोध-प्रदर्शनों के बाद ही राज्य सरकार को सीबीआई जांच का निर्णय लेना पड़ा है। कांग्रेस विधायक ने उम्मीद जताई कि आगे भी सरकार जनता की मांग के अनुरूप फैसले लेगी।

Related Posts

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब रुद्रपुर की होनहार बेटी जसमीत कौर ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की पीसीएस परीक्षा में…

LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित LUCC (लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी) चिटफंड घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 6 views
LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 4 views
देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 5 views
पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 8 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त