मसूरी: नगर पालिका का अवैध निर्माण पर सख्त एक्शन, माल रोड पर जेसीबी से तोड़ा अतिक्रमण

मसूरी: नगर पालिका परिषद मसूरी ने शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नगर पालिका की टीम ने माल रोड पर सड़क किनारे किए जा रहे अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन के नेतृत्व में की गई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पालिका क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण या अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नगर पालिका की टीम जब जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची, तो पाया गया कि माल रोड पर सड़क किनारे लंबे समय से अवैध निर्माण किया जा रहा था। इस निर्माण को पहले ही नोटिस जारी कर रोके जाने के निर्देश दिए गए थे। कार्रवाई के दौरान निर्माण करा रहे ठेकेदार और अधिशासी अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन नगर पालिका की टीम ने पूरी सख्ती के साथ अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया।

अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि माल रोड पर मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से लगाई गई एंटीक रेलिंग को काटकर काफी समय से अवैध निर्माण किया जा रहा था। इस संबंध में पहले भी संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर निर्माण रोकने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद ठेकेदार ने मनमानी करते हुए निर्माण को पक्का कर दिया। नियमों की अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका ने उक्त अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

अधिशासी अधिकारी ने ठेकेदार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार का अनधिकृत निर्माण किया गया, तो और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नगर पालिका द्वारा पूरे क्षेत्र का योजनाबद्ध तरीके से निरीक्षण किया जा रहा है और सरकारी भूमि पर किए गए कब्जों व अवैध निर्माणों को चिन्हित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि चिन्हित अतिक्रमणकारियों को चरणबद्ध तरीके से नोटिस जारी किए जाएंगे और उसके बाद अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अधिशासी अधिकारी ने मसूरी की जनता से अपील की कि कोई भी व्यक्ति नगर पालिका या सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण न करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर पालिका की इस सख्त कार्रवाई से शहर में अवैध अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे मसूरी की सुंदरता और सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Related Posts

LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित LUCC (लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी) चिटफंड घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी…

पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

मसूरी: पर्यटन सीजन अपने चरम पर है, लेकिन पहाड़ों की रानी मसूरी एक बार फिर गंभीर पेयजल संकट से जूझ रही है। शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 1 views
LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 1 views
देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 1 views
पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 8 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 8 views
उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, 19 वर्षीय चालक की मौत