हरिद्वार पुलिस का ‘ऑपरेशन रिकवरी’, 138 खोए मोबाइल लौटाए, नए साल से पहले लोगों को बड़ी राहत ।

हरिद्वार: साल के आखिरी दिन हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन रिकवरी के तहत आम लोगों को बड़ी राहत दी है। सिडकुल थाना और नगर कोतवाली पुलिस ने कुल 138 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली स्वामियों को सौंपे। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 34 लाख रुपये आंकी गई है। लंबे समय से अपने मोबाइल खोने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरे पर फोन वापस मिलते ही खुशी साफ झलकने लगी।

आंकड़ों के मुताबिक सिडकुल थाना पुलिस ने 126 मोबाइल फोन रिकवर किए, जिनकी मार्केट वैल्यू लगभग 32 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं नगर कोतवाली पुलिस ने 12 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपये है। सभी मोबाइल सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (CEIR) पोर्टल की मदद से ट्रेस किए गए, जो खोए या चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी में बेहद प्रभावी साबित हुआ।

सिडकुल थाने में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा ने बताया कि हरिद्वार पुलिस केवल अपराध और नशा तस्करी पर अंकुश लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए भी लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मोबाइल जैसे जरूरी साधन के खो जाने के बाद ऑपरेशन रिकवरी लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आया है। बरामद किए गए अधिकांश मोबाइल सिडकुल क्षेत्र में कार्यरत बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों, विभिन्न कंपनियों के कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों के हैं।

एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा ने आगे बताया कि जिन मोबाइल फोन की बरामदगी हुई है, उनके खोने की शिकायतें नगर कोतवाली और सिडकुल थाने में दर्ज थीं। दोनों थानों की पुलिस के साथ-साथ एसओजी की टीम भी लगातार मोबाइलों को ट्रैक कर रही थी। कई लोग तो शिकायत दर्ज कराने के बाद मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन पुलिस और एसओजी की सतत मेहनत से यह संभव हो पाया।

उन्होंने बताया कि मोबाइल बरामदगी के लिए एएसपी निशा यादव के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की टीम ने मिलकर अभियान चलाया। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए मोबाइलों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग स्थानों से बरामद किया गया। मोबाइल वापस पाकर सभी शिकायतकर्ता काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने हरिद्वार पुलिस का आभार जताते हुए इस पहल की सराहना की।

एसपी क्राइम ने यह भी स्पष्ट किया कि आगे भी सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए हुए मोबाइलों की रिकवरी का अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को राहत मिल सके और पुलिस पर आमजन का भरोसा और मजबूत हो।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल