उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; बागेश्वर में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून लगातार कहर बरपा रहा है। लगातार हो रही बारिश से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में जनजीवन सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। जगह-जगह भूस्खलन के चलते स्टेट हाईवे, नेशनल हाईवे और संपर्क मार्ग बार-बार बाधित हो रहे हैं, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है और कई जिलों में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, मंगलवार 28 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा के दौर पड़ने की भी आशंका जताई गई है।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश, तेज गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने के साथ तीव्र बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

अगले 15 घंटे बेहद अहम

मौसम विभाग ने 27 जुलाई की शाम 7 बजे से अगले 15 घंटों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार पुरोला, बड़कोट, गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ, सोनप्रयाग, थराली, नंदा देवी पर्वत, मुनस्यारी, बेरीनाग, गंगोलीहाट, डीडीहाट, जसपुर, रुद्रपुर, खटीमा और आसपास के क्षेत्रों में बिजली कड़कने, तेज आंधी-तूफान तथा भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

बागेश्वर में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए बागेश्वर जिला प्रशासन ने एहतियातन 28 जुलाई को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने