हरिद्वार में हादसों का कहर: दो दिन में तीन सड़क दुर्घटनाएं, तीन लोगों की दर्दनाक मौत ।

हरिद्वार: नए साल का पहला सप्ताह हरिद्वार जिले के लिए बेहद दर्दनाक साबित हुआ है. बीते दो दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई. इन घटनाओं से जिलेभर में शोक का माहौल है, वहीं सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

हादसा नंबर 1: ड्यूटी पर जा रहे पोस्ट ऑफिस कर्मचारी की ट्रक से कुचलकर मौत

पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय वैभव कुमार पुत्र विशंबर प्रसाद, निवासी न्यू आदेश नगर रुड़की, हरिद्वार पोस्ट ऑफिस में कार्यरत थे. मंगलवार सुबह वह मोटरसाइकिल से रुड़की से हरिद्वार ड्यूटी पर जा रहे थे. जैसे ही वह ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर भूमानंद अस्पताल के सामने पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का पहिया वैभव के सिर पर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने ट्रक की पहचान कर ली है. परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा.

हादसा नंबर 2: मंगलौर में ट्रक का टायर फटा, बाइक सवार युवक की मौत

दूसरा हादसा हरिद्वार जिले के मंगलौर कस्बे में हुआ, जहां ट्रक का टायर फटने से वह अनियंत्रित हो गया और उसने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. शव को 108 एंबुलेंस के माध्यम से रुड़की सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया. मृतक की पहचान 30 वर्षीय आरिफ निवासी जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है. आरिफ रुड़की के रामपुर चुंगी स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी में अपने बहनोई इंतजार के पास रहता था और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था.

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हादसा ट्रक का टायर फटने से हुआ है. तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

हादसा नंबर 3: बहादराबाद में बस की टक्कर से 23 वर्षीय महिला की मौत

इससे पहले सोमवार शाम को बहादराबाद थाना क्षेत्र में भी एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया था. 23 वर्षीय रजिया, निवासी मंगलौर, अपने देवर के साथ बाइक से हरिद्वार से मंगलौर जा रही थी. जैसे ही वे जया मैक्सवेल अस्पताल के पास हाईवे पर पहुंचे, ज्वालापुर की ओर से आ रही एक बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.

टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े. बाइक के पीछे बैठी रजिया बस की चपेट में आ गई और बस का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया गया है और फरार बस चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

लगातार हुए इन तीन हादसों ने हरिद्वार जिले को झकझोर कर रख दिया है. नए साल की शुरुआत में ही तीन जिंदगियां खत्म होने से लोगों में गहरा दुख और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है.

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल