सड़क गड्ढे से मासूम की मौत के बाद कुमाऊं कमिश्नर ने अधिकारियों और ठेकेदारों को फटकार, सुरक्षा के आदेश

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र स्थित जगदंबा नगर में सड़क पर बने गड्ढे के कारण 13 वर्षीय मासूम अर्जुन की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया है. मंगलवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों को कड़ी फटकार लगाई.

कुमाऊं कमिश्नर ने हादसा स्थल का किया निरीक्षण

कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान सड़कों की बदहाली और अधूरे पड़े कार्यों को देखकर नाराजगी जताई. उन्होंने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर को उन्होंने तत्काल निर्देश दिए कि जिन मार्गों को खोदा गया है, उन्हें तुरंत बहाल किया जाए.

साइन बोर्ड नहीं मिलने पर अफसरों को फटकार

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर कोई भी साइनेज बोर्ड नहीं मिला, जिस पर कमिश्नर ने कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने चेतावनी दी कि आगे जहां भी सड़क या निर्माण कार्य होगा, वहां बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा. बोर्ड पर कार्य प्रारंभ और समाप्ति की तिथि के साथ जिम्मेदार अधिकारी का मोबाइल नंबर भी दर्ज होना चाहिए.

लापरवाह ठेकेदारों पर पेनल्टी

घोर लापरवाही पर कुमाऊं कमिश्नर ने एडीबी प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि संबंधित ठेकेदारों पर नियमों के तहत पेनल्टी लगाई जाए. कमिश्नर ने स्पष्ट कहा कि अब सभी बैठकों का दौर कार्यालयों में नहीं, बल्कि उन्हीं क्षेत्रों में होगा, जहां काम अधूरा पड़ा है.

अमरावती मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने का निर्देश

अमरावती मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे लगे ठेलों को लेकर कुमाऊं कमिश्नर ने नगर निगम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि तत्काल अतिक्रमण हटाया जाए, ताकि यातायात बाधित न हो और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके. उन्होंने सड़क दुर्घटना में हुई किशोर की मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया.

क्या था पूरा मामला?

सोमवार को 13 साल का अर्जुन अपने भाई ललित के साथ बाइक पर सवार होकर सिलेंडर लेकर घर जा रहा था. शहर कोतवाली में जगदंबा नगर मंदिर के पास सड़क में गड्ढे से बचाते हुए ललित ने बाइक मोड़ी, लेकिन बाइक अनियंत्रित हो गई. बाइक पर बैठे अर्जुन छिटककर सड़क पर गिर गए और उसी दौरान पीछे से आ रहे मिक्सर ट्रक ने उन्हें रौंद दिया. घटना में अर्जुन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में रोष और गहरा आक्रोश देखने को मिला.

कुमाऊं कमिश्नर की सक्रियता और मौके पर निरीक्षण के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि शहर की सड़कों की हालत सुधरेगी और भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे.

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल