रामनगर: कॉर्बेट में बुजुर्ग महिला की मौत के बाद कार्रवाई, संदिग्ध नर बाघ ट्रेंकुलाइज, डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजे जाएंगे

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 2 जनवरी को 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान लेने वाले संदिग्ध बाघ को पार्क प्रशासन ने तड़के करीब 2:30 बजे सफलतापूर्वक ट्रेंकुलाइज कर लिया। बाघ को बेहोश करने के बाद उसे ढेला रेंज स्थित रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है, जहां कॉर्बेट पार्क के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. दुष्यंत शर्मा और उनकी टीम द्वारा उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

लगातार निगरानी के बाद की गई कार्रवाई

पार्क प्रशासन द्वारा घटना के बाद से ही पूरे इलाके की लगातार निगरानी की जा रही थी। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए घटनास्थल के आसपास कैमरा ट्रैप लगाए गए थे और पिंजरा भी स्थापित किया गया था। कैमरा ट्रैप में जिस बाघ की गतिविधियां लगातार रिकॉर्ड हो रही थीं, उसी के आधार पर आज तड़के उसे ट्रेंकुलाइज किया गया।

उन्होंने बताया कि ट्रेंकुलाइज किया गया बाघ नर (मेल) टाइगर है, जिसकी उम्र करीब 5 से 7 वर्ष के बीच आंकी गई है। फिलहाल बाघ पूरी तरह स्वस्थ है। उपनिदेशक ने बताया कि बाघ और मृतक महिला के सैंपल सीसीएमबी, हैदराबाद भेजे जाएंगे, ताकि डीएनए जांच के जरिए यह स्पष्ट किया जा सके कि महिला पर हमला करने वाला बाघ यही था या नहीं।

घटना वाले क्षेत्र में अन्य बाघ भी थे मौजूद

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि जिस इलाके में यह घटना हुई, वहां अन्य बाघों की भी मौजूदगी थी, लेकिन जिस बाघ को ट्रेंकुलाइज किया गया है, वह कैमरा ट्रैप में बार-बार उसी क्षेत्र में दिखाई दे रहा था। इसी आधार पर विशेषज्ञों ने उसी बाघ को पकड़ने का निर्णय लिया।

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

गौरतलब है कि 2 जनवरी को रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत सांवल्दे गांव के जंगल में लकड़ी लेने गई 60 वर्षीय सखियां देवी पत्नी चंदू सिंह पर बाघ ने हमला कर दिया था। बाघ महिला को घसीटते हुए जंगल के भीतर ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ था और ग्रामीण बीते एक सप्ताह से लगातार बाघ को पकड़ने की मांग कर रहे थे।

संदिग्ध बाघ के ट्रेंकुलाइज होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जंगल की ओर जाते समय सतर्क रहें और वन विभाग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

Related Posts

रामनगर में दर्दनाक हादसा: सड़क पर बिखरी रेता-बजरी पर फिसली बाइक, युवा होटल कारोबारी की मौत ।

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के दौरान फैलाई गई रेता-बजरी एक युवक की मौत का कारण बन गई। कानिया क्षेत्र में देर रात एक युवा…

रुद्रपुर में महिला सुरक्षा को लेकर गरमाई सियासत: कांग्रेस का एसएसपी ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से महिला सुरक्षा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जुलाई के महीने में जिले में सामने आए महिला उत्पीड़न और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में दर्दनाक हादसा: सड़क पर बिखरी रेता-बजरी पर फिसली बाइक, युवा होटल कारोबारी की मौत ।

  • By Admin
  • July 31, 2026
  • 11 views
रामनगर में दर्दनाक हादसा: सड़क पर बिखरी रेता-बजरी पर फिसली बाइक, युवा होटल कारोबारी की मौत ।

रुद्रपुर में महिला सुरक्षा को लेकर गरमाई सियासत: कांग्रेस का एसएसपी ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन

  • By Admin
  • July 31, 2026
  • 18 views
रुद्रपुर में महिला सुरक्षा को लेकर गरमाई सियासत: कांग्रेस का एसएसपी ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन

देहरादून: शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में एक्शन में महिला आयोग, कुसुम कंडवाल बोलीं— ‘दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा’

  • By Admin
  • July 31, 2026
  • 11 views
देहरादून: शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में एक्शन में महिला आयोग, कुसुम कंडवाल बोलीं— ‘दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा’

हल्द्वानी तहसील में बड़ी लापरवाही उजागर, DM का सख्त एक्शन; राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।

  • By Admin
  • July 31, 2026
  • 11 views
हल्द्वानी तहसील में बड़ी लापरवाही उजागर, DM का सख्त एक्शन; राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक साथी को बचाने उतरे चार कांवड़िए गंगनहर में डूबे, सभी के शव बरामद ।

  • By Admin
  • July 31, 2026
  • 25 views
हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: एक साथी को बचाने उतरे चार कांवड़िए गंगनहर में डूबे, सभी के शव बरामद ।

देहरादून में नवविवाहिता शिक्षिका की संदिग्ध मौत, सचिवालय में तैनात पति समेत तीन पर हत्या का मुकदमा

  • By Admin
  • July 31, 2026
  • 16 views
देहरादून में नवविवाहिता शिक्षिका की संदिग्ध मौत, सचिवालय में तैनात पति समेत तीन पर हत्या का मुकदमा