2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का कुनबा बढ़ा, दो दर्जन से अधिक लोगों ने थामा पार्टी का दामन

देहरादून: वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुट गई है। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत की मौजूदगी में संपन्न हुआ। हरीश रावत ने पार्टी का पटका पहनाकर समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों का कांग्रेस में स्वागत किया।

इस अवसर पर हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड में मौजूदा भाजपा सरकार पूरी तरह दिशाहीन, अहंकारी और जनभावनाओं से कटी हुई है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, किसानों पर बढ़ता दबाव, महिलाओं की असुरक्षा और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़ अब जनता के सब्र की परीक्षा ले रहा है, जिसके चलते लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।

भाजपा ने उत्तराखंड की अस्मिता को गिरवी रखा—हरीश रावत

हरीश रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड की अस्मिता, संसाधनों और प्राकृतिक संपदा को चंद पूंजीपतियों के हाथों गिरवी रख दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो संविधान, लोकतंत्र और आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ रही है। आज कांग्रेस से जुड़ने वाले सभी साथियों ने यह साफ संकेत दे दिया है कि राज्य में परिवर्तन की लहर शुरू हो चुकी है और जनता अब भाजपा के खोखले नारों में फंसने वाली नहीं है।

इन लोगों ने थामी कांग्रेस की सदस्यता

नव पर्वतीय विकास संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इनमें एडवोकेट प्रभाकर कुमार, एडवोकेट पंकज शर्मा, एडवोकेट नवीन कुमार, विनोद केसला, राधेश्याम, सुभाष कुमार, रेनू, अजय प्रधान, आर्यन प्रधान, मनमोहन मौर्य, यशोदा मौर्य, मदनलाल, शिवम, विकास राव, वसीम अली अहमद, प्रयास, रानी देवी, जरीना खातून, शांति देवी, गुलशन खान, नितेश सेठी सहित लगभग दो दर्जन लोग शामिल रहे।

भाजपा की जनविरोधी नीतियों का होगा निर्णायक विरोध

उत्तराखंड कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में भाजपा सरकार की हर जनविरोधी नीति का सशक्त और निर्णायक विरोध किया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि राज्य को बचाने और जनहित की राजनीति को पुनः स्थापित करने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में और भी कई लोग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने