गणतंत्र दिवस पर धराली आपदा पीड़ितों का धरना, डीएम के 15 दिन के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित

एक ओर जहां पूरा देश 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा था, वहीं दूसरी ओर उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र के आपदा पीड़ित ग्रामीण अपनी लंबित मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर एडीएम व एसडीएम पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों के साथ वार्ता विफल रही। इसके बाद जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्वयं मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से संवाद किया।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने ग्रामीणों को 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों के निस्तारण का आश्वासन दिया। डीएम के इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना स्थगित कर दिया। हालांकि ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि तय समय सीमा में उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे जिला कलेक्ट्रेट परिसर में दोबारा धरना देने को मजबूर होंगे।

सोमवार को बड़ी संख्या में धराली गांव के ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और काली कमली धर्मशाला में एकत्र होकर सभा की। इसके बाद सरकार के खिलाफ रैली निकालने का निर्णय लिया गया, लेकिन उससे पहले प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर आंदोलन को समाप्त कराया।

ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से सरकार से अपनी मांगों के निस्तारण की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी अनदेखी की जा रही है। आपदा पीड़ितों ने मलबे में दबे प्राचीन पौराणिक कल्प केदार मंदिर के पुनः जीर्णोद्धार के साथ ही आपदा प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत देने की मांग उठाई।

आंदोलनकारियों ने बताया कि आपदा में कई लोगों के घर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं, इसलिए उन्हें तत्काल पुनर्वास नीति के तहत सुरक्षित स्थानों पर बसाया जाए। वहीं जिन लोगों के होटल, दुकानें और अन्य व्यवसाय नष्ट हो गए हैं, उन्हें उचित मुआवजा और आजीविका के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे दोबारा अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

इसके साथ ही आपदा के मलबे में दबे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए समय पर मुआवजा, पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त दुकानदारों को पूरा मुआवजा और किरायेदारों को भी उनके नुकसान का मुआवजा देने की मांग की गई। धराली के लघु एवं सीमांत किसानों ने आपदा को देखते हुए मानवीय आधार पर कृषि ऋण माफी की भी मांग रखी।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो वे जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना देंगे। वहीं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए 15 दिनों में समाधान का भरोसा दिलाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।

गौरतलब है कि बीते वर्ष 5 अगस्त 2025 को उत्तरकाशी जिले के धराली में भीषण आपदा आई थी। इस आपदा में धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया था और पूरा बाजार करीब 30 से 40 फीट मलबे में दब गया था। हादसे में 50 से अधिक लोग लापता हुए थे, जिन्हें बाद में मृत घोषित कर दिया गया। आपदा पीड़ितों का आरोप है कि अब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है, इसी को लेकर 26 जनवरी को उन्होंने जिला मुख्यालय पर धरना दिया था, जो डीएम के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने