देहरादून/अल्मोड़ा/मसूरी: पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड भर में उत्साह, देशभक्ति और गरिमा का वातावरण देखने को मिला। देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी दीपम सेठ ने ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने फायर स्टेशन टनकपुर (जनपद चंपावत) को ‘बेस्ट फायर स्टेशन’ की ट्रॉफी प्रदान की, जबकि उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस कर्मियों को डीजीपी डिस्क गोल्ड और डीजीपी डिस्क सिल्वर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि आज हम अपने महान संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा के साथ देश का 77वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वर्ष उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती का भी साक्षी है। बीते 25 वर्षों में उत्तराखंड पुलिस ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के मूल्यों को आत्मसात करते हुए कानून के प्रभावी पालन और मानवाधिकारों के संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखा है।

डीजीपी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा पदक, राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक और पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क से सम्मानित सभी पुलिस कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपदा राहत, कानून-व्यवस्था, विवेचना, साइबर अपराध, मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान पूरे विभाग के लिए गर्व का विषय है।

इस वर्ष विभाग द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को सम्मानित करने की नई परंपरा की शुरुआत की गई। डीजीपी ने कहा कि ये कर्मयोगी पर्दे के पीछे रहकर विभाग की कार्यक्षमता को मजबूत बनाते हैं और उनका सम्मान श्रम और सेवा का सच्चा सम्मान है। साथ ही विभाग में विभिन्न रैंकों के 1106 अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध पदोन्नति का लाभ भी दिया गया।

अल्मोड़ा में गणतंत्र दिवस की धूम

अल्मोड़ा पुलिस लाइन में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। पुलिस टुकड़ियों द्वारा निकाली गई परेड ने अनुशासन और एकरूपता का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने अपने संबोधन में संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया।

इससे पूर्व अल्मोड़ा में नंदा देवी मंदिर प्रांगण से मुख्य बाजार होते हुए चौघानपाटा तक भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने ध्वजारोहण कर संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

मसूरी में गरिमा और उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

पहाड़ों की रानी मसूरी में भी 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लंढौर सर्वे चौक और मसूरी-लंढौर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी रहीं। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर समाज, खेल और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला सहित जसवीर कौर, कविता नेगी, शिखा नेगी, मधु टन्टा, श्री टोनी, जयपाल सिंह और प्रसिद्ध हास्य कलाकार त्रिलोक चौहान को शॉल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने राष्ट्रीय पर्व पर राजनीति किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व राजनीति से ऊपर होते हैं और इस दिन देश, संविधान और शहीदों को स्मरण करना चाहिए। उन्होंने अपील की कि इस पावन अवसर की गरिमा को सभी को मिलकर बनाए रखना चाहिए।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने