गंगा में डूबते पर्यटक की राफ्टिंग गाइडों ने बचाई जान, सीपीआर से लौटाईं सांसें ।

ऋषिकेश: मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के इको टूरिज्म जोन अंतर्गत युसूफ बीच पर गंगा में नहाने के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गुड़गांव से घूमने आए एक पर्यटक का पैर फिसलने से वह गंगा में डूब गया और बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद राफ्टिंग गाइडों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से उसकी जान बचा ली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुड़गांव निवासी युवक अपने दोस्तों के साथ शिवपुरी घूमने आया था। सभी दोस्त युसूफ बीच पर नहाने पहुंचे, इसी दौरान युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथी कुछ समझ पाते, उससे पहले युवक पानी में बेहोश हो गया। घबराए दोस्तों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई।

आवाज़ सुनकर गंगा में गाइडों को ट्रेनिंग दे रहे राफ्टिंग गाइड ट्रेनर विपिन शर्मा तुरंत मौके पर पहुंचे। एक राफ्टिंग गाइड ने बिना समय गंवाए गंगा में छलांग लगाई, जबकि विपिन शर्मा ने रस्सी फेंककर पर्यटक को बाहर निकालने में मदद की। बेहोशी की हालत में युवक को गंगा तट पर लाया गया, जहां अन्य गाइड भी मौके पर पहुंच गए।

सभी ने मिलकर तत्काल पर्यटक को सीपीआर दिया, जिससे उसकी सांसें लौट आईं और उसकी जान बच सकी। पूरी घटना राफ्टिंग गाइड के हेलमेट में लगे कैमरे में कैद हो गई है। इस दौरान पर्यटक के साथी भावुक होकर रोते हुए भी नजर आए। होश में आने के बाद पर्यटकों ने राफ्टिंग गाइड और ट्रेनर विपिन शर्मा का आभार जताया।

विपिन शर्मा ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद पर्यटक को 108 आपातकालीन एंबुलेंस के जरिए ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका उपचार जारी है। उन्होंने कहा कि गंगा में नहाते समय बेहद सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि नदी की गहराई और बहाव का सही अंदाजा अक्सर पर्यटकों को नहीं होता।

बताते चलें कि प्रशासन की चेतावनियों के बावजूद कई पर्यटक गंगा में नहाने उतर जाते हैं, जिससे डूबने की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। पूर्व में भी गंगा में नहाने के दौरान कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में भी ऐसा ही दर्दनाक हादसा सामने आया था, जहां एक ई-रिक्शा चालक शक्ति नहर में डूब गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर काफी तलाश के बाद युवक का शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार, ई-रिक्शा चालक शाम के समय नहर से पानी लेने गया था, इसी दौरान पैर फिसलने से वह शक्ति नहर में गिर गया और उसकी जान चली गई।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने