मसूरी: कैमल बैक रोड के पुनर्निर्माण की तैयारी तेज, संयुक्त निरीक्षण के बाद जल्द शुरू होगा काम

मसूरी: देहरादून जिले की पर्यटन नगरी मसूरी की ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण कैमल बैक रोड के पुनर्निर्माण की दिशा में प्रशासन ने रफ्तार बढ़ा दी है। लंबे समय से जर्जर हालत और निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बीते दिन एडीएम फाइनेंस केके मिश्रा के नेतृत्व में सभी संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार, धनराशि स्वीकृत होते ही करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से कैमल बैक रोड के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।

नगर पालिका मसूरी के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने बताया कि पालिका द्वारा कैमल बैक रोड के पुनर्निर्माण, सौंदर्यीकरण और पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच लगाने को लेकर पहले ही विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी थी, जिसे सैद्धांतिक स्वीकृति भी मिल गई थी। हालांकि, वित्त विभाग की कुछ आपत्तियों के चलते परियोजना लंबे समय तक अटकी रही। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी के निरंतर प्रयासों के बाद अब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संबंधित विभागों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया है।

संशोधित रिपोर्ट के बाद मिलेगा काम को हरी झंडी

संयुक्त निरीक्षण के बाद परियोजना की संशोधित रिपोर्ट तैयार कर एक बार फिर शासन को भेजी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट को मंजूरी मिलते ही करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसमें सड़क की मजबूती के साथ-साथ पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने की व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के अन्य कार्य भी शामिल होंगे।

स्थानीय लोगों और पर्यटकों को होगा लाभ

कैमल बैक रोड के सुधरने से न सिर्फ स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि मसूरी आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं मिलेंगी। प्रशासन को उम्मीद है कि इस ऐतिहासिक सड़क के कायाकल्प से पर्यटन को नई गति मिलेगी और मसूरी की पहचान और अधिक मजबूत होगी।

करीब तीन किलोमीटर लंबी कैमल बैक रोड की मौजूदा स्थिति का जायजा लेने के दौरान नगर पालिका, वन विभाग, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग, खनन विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों ने पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण को लेकर विस्तृत मंथन किया।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान एडीएम फाइनेंस केके मिश्रा ने पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी ली और तकनीकी व वित्तीय पहलुओं पर चर्चा की। निरीक्षण के बाद तय किया गया कि सभी पहलुओं को शामिल करते हुए संशोधित रिपोर्ट तैयार की जाएगी और उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। जैसे ही धनराशि आवंटित होती है, कैमल बैक रोड के संपूर्ण निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने