देहरादून: मच्छी बाजार हत्याकांड में चौकी प्रभारी निलंबित, पुलिस की लापरवाही आई सामने

देहरादून: राजधानी देहरादून के मच्छी बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े हुई युवती की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने चौकी स्तर पर लापरवाही बरतने के आरोप में उपनिरीक्षक प्रद्युमन नेगी, चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की प्राथमिक जांच सीओ सिटी को सौंपी गई थी, जिनकी रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया चौकी प्रभारी की गंभीर लापरवाही सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, मृतका गुंजन ने 31 जनवरी को ही जान का खतरा बताते हुए आरोपी के खिलाफ चौकी खुड़बुड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी। बावजूद इसके शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया और समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने सोमवार को बीच बाजार वारदात को अंजाम दे दिया।

पहले से था खतरे का अंदेशा

परिजनों के अनुसार गुंजन और आरोपी आकाश एक-दूसरे को करीब तीन वर्षों से जानते थे। गुंजन दूल्हा बाजार की एक कपड़ों की दुकान में काम करती थी, जबकि आरोपी उसी बाजार की एक अन्य दुकान में कार्यरत था। जब परिजनों को दोनों की दोस्ती की जानकारी हुई तो उन्होंने गुंजन का फोन ले लिया, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई। बताया गया कि आरोपी शादीशुदा था और गुंजन को लगातार परेशान कर रहा था। वह काम पर आते-जाते समय उसका पीछा करता था, जिसकी शिकायत कई बार पुलिस से भी की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

परिजनों का आरोप है कि तीन दिन पहले आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति से गुंजन को जान से मारने की बात कही थी। इसके बाद एक बार फिर खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत दी गई, लेकिन इन तीन दिनों में पुलिस आरोपी से संपर्क तक नहीं कर पाई।

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस के मुताबिक आरोपी आकाश पहले चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है और करीब डेढ़ महीने तक जेल में रहा था। कुछ समय पहले उसे एक दुकान से भी निकाल दिया गया था, जिसके बाद वह उसी बाजार की दूसरी दुकान में काम करने लगा था।

एसएसपी का बयान

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि देहरादून कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई युवती की हत्या के मामले में प्रथम दृष्टया चौकी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा को पहले लाइन हाजिर किया गया था और मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई थी। सीओ सिटी की रिपोर्ट में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद उपनिरीक्षक प्रद्युमन नेगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

पुलिस ने दिनदहाड़े बीच बाजार युवती की हत्या करने वाले आरोपी (उम्र 27 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस का कहना है कि युवती के कारण आरोपी के घर में लगातार गृह क्लेश चल रहा था। बातचीत बंद होने और युवती द्वारा चौकी में शिकायत दर्ज कराने से आरोपी आवेश में आ गया था, जिसके चलते उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने