देहरादून: सरकार पर समाज में विघटन पैदा करने का आरोप, कांग्रेस ने 16 फरवरी को राजभवन घेराव का ऐलान

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार पर समाज में विघटन पैदा करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और कार्यशैली के कारण उत्तराखंड में कानून व्यवस्था सहित कई व्यवस्थाएं पटरी से उतर गई हैं. गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय जनता से जो वादे किए थे, वे समय के साथ धीरे-धीरे धराशायी होते जा रहे हैं.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर ऐसे मुद्दों को जन्म दे रही है, जिससे समाज में विभाजन की स्थिति पैदा हो. उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, रोजगार और अन्य बुनियादी मुद्दों पर सरकार केवल जुमलेबाजी कर रही है और वास्तविक समस्याओं से पल्ला झाड़ रही है. इसी के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा का नाम बदले जाने और श्रमिकों के अधिकारों पर कुठाराघात के खिलाफ 16 फरवरी को राजभवन घेराव करने का ऐलान किया है.

गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार द्वारा लगातार बढ़ाए जा रहे बिजली के दामों पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ विद्युत नियामक आयोग में कटौती कर रही है, वहीं दूसरी तरफ बिजली के दामों में बढ़ोतरी कर आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है. उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने पहले से ही लोगों की कमर तोड़ रखी है.

इन तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी आगामी 16 फरवरी को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी. गणेश गोदियाल का कहना है कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था और भाजपा द्वारा जनता से किए गए वादों को पूरा न किए जाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है.

कांग्रेस पार्टी के 16 फरवरी को प्रस्तावित विशाल राजभवन घेराव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और संगठन महामंत्री राजेंद्र भंडारी स्वयं तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, साथ ही सभी अनुषांगिक संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी शामिल होंगे.

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि यह प्रदर्शन भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोजगारी के खिलाफ होगा. पार्टी नेताओं के मुताबिक प्रदेश भर के ज्वलंत मुद्दों को लेकर राजभवन घेराव किया जाएगा और जनता के हक की निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी.

Related Posts

गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

चमोली: उत्तराखंड के चर्चित सकंड गांव के ग्रामीणों का गैंती-फावड़ा आंदोलन आखिरकार रंग लाता नजर आ रहा है। लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए…

देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

देहरादून: उत्तराखंड एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना राजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के कथित सिद्धू गैंग से जुड़े छह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

  • By Admin
  • September 24, 2026
  • 13 views
गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

  • By Admin
  • September 24, 2026
  • 19 views
देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 21 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान