बागेश्वर: दूरस्थ गांवों में आज भी बदहाल बुनियादी सुविधाएं, मरीज को डोली से सड़क तक लाने को मजबूर ग्रामीण

बागेश्वर: सरकार भले ही सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं हर गांव तक पहुंचाने के दावे करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से कहीं अलग नजर आ रही है. जिले के कई दूरस्थ गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, जहां ग्रामीणों को रोजमर्रा की जिंदगी में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है. चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए वादे गांवों तक नहीं पहुंच पाते और जीत के बाद गांवों की समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं.

बागेश्वर जनपद के दूरस्थ हिरमोली गांव की तस्वीरें विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं. सड़क सुविधा न होने के कारण 72 वर्षीय सेवानिवृत्त कैप्टन आनंद बल्लभ जोशी को डोली के सहारे मुख्य मार्ग तक पहुंचाना पड़ा. गांव में वर्तमान में लगभग एक दर्जन परिवार निवास करते हैं, लेकिन आजादी के इतने दशकों बाद भी यहां सड़क नहीं पहुंच पाई है. हालात ऐसे हैं कि गंभीर मरीजों को आज भी डोली के सहारे दुर्गम रास्तों से होकर सड़क तक लाना पड़ता है.

परिजनों के अनुसार हल्द्वानी से गांव लौटे सेवानिवृत्त कैप्टन आनंद बल्लभ जोशी को अचानक तेज बुखार हो गया. रात में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर चाहकर भी उन्हें अस्पताल नहीं ले जाया जा सका, क्योंकि गांव में न तो सड़क है और न ही मोबाइल नेटवर्क. नेटवर्क की सुविधा न होने के कारण आपातकालीन सेवा 108 से भी संपर्क नहीं हो पाया.

सुबह ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास करते हुए पूरन चंद्र जोशी, बसंत वल्लभ, प्रकाश चंद, हीरा सिंह, ललित सिंह और लाल सिंह की मदद से मरीज को डोली में बैठाकर साढ़े तीन किलोमीटर की दुर्गम चढ़ाई-ढलान और खतरनाक गदेरे को पार कराया. इसके बाद सड़क तक पहुंचने पर निजी वाहन से उन्हें बागेश्वर जिला अस्पताल ले जाया गया.

ग्रामीणों का कहना है कि कौलाग, गाजली और तुपेड़ मोटर मार्ग की मांग वर्षों से की जा रही है. ग्रामीण हरगोविंद जोशी ने बताया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इस सड़क को स्वीकृति मिलने की बात हुई थी, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद यह योजना फाइलों में ही दबकर रह गई. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे.

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग कपकोट के अधिशासी अभियंता अमित कुमार पटेल ने बताया कि करूली बैंड से गांजली सड़क के 10 किलोमीटर में से 5 किलोमीटर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. शेष 5 किलोमीटर के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है और स्वीकृति मिलते ही प्राथमिकता के आधार पर सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

बहरहाल, हिरमोली गांव की यह घटना एक बार फिर पहाड़ के दूरस्थ इलाकों में विकास की सच्चाई को उजागर करती है, जहां आज भी सड़क, स्वास्थ्य और संचार जैसी बुनियादी सुविधाएं लोगों के लिए एक सपना बनी हुई हैं.

Related Posts

गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

चमोली: उत्तराखंड के चर्चित सकंड गांव के ग्रामीणों का गैंती-फावड़ा आंदोलन आखिरकार रंग लाता नजर आ रहा है। लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे ग्रामीणों के लिए…

देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

देहरादून: उत्तराखंड एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना राजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली के कथित सिद्धू गैंग से जुड़े छह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

  • By Admin
  • September 24, 2026
  • 10 views
गैंती-फावड़ा आंदोलन लाया रंग: सकंड गांव सड़क निर्माण के प्रथम चरण को मिली वित्तीय स्वीकृति

देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

  • By Admin
  • September 24, 2026
  • 18 views
देहरादून में बड़ी कार्रवाई: सिद्धू गैंग से जुड़े 6 कथित ड्रग्स पैडलर गिरफ्तार, 44.61 ग्राम MDMA बरामद

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 21 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान