15 वर्षों बाद टिहरी बांध विस्थापित परिवार को मिला भूखंड पर कब्जा, जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई ।

जिला प्रशासन की प्रभावी कार्रवाई के चलते ग्राम अटक फार्म, परगना पछुवादून विकासनगर में 15 वर्षों से आवंटित भूमि पर आखिरकार विधिवत कब्जा दिलाया गया। मामला सेलाकुई स्थित टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के तहत टिहरी बांध परियोजना से विस्थापित परिवारों को आवंटित आवासीय भूखंडों से जुड़ा है।

THDC India Limited

 परियोजना के विस्थापित को मिला अधिकार

शिकायतकर्ता सुमेर चंद एवं अन्य लाभार्थियों ने आवासीय भूखंड संख्या-29 पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रशासन से की थी। इस पर जिलाधिकारी Savin Bansal के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई।

बताया गया कि टिहरी बांध परियोजना के तहत विस्थापित एक निम्न मध्यम वर्गीय पहाड़ी दंपति की आवासीय भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण और खेती की जा रही थी। पीड़ित परिवार पिछले 15 वर्षों से अपने अधिकार के लिए भटक रहा था।

संयुक्त टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी की अगुवाई में संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने पुनर्वास स्थल अटक फार्म में भूखंड संख्या-15, 16, 17, 27, 28 और 29 का स्थलीय निरीक्षण किया। टिहरी बांध परियोजना द्वारा स्वीकृत नक्शों और राजस्व अभिलेखों का मिलान कराया गया।

जांच में पाया गया कि ये भूखंड खसरा संख्या-301, 302 और 303 के भाग हैं, जिन्हें टिहरी बांध परियोजना से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए क्रय किया गया था।

अवैध कब्जा हटवाकर दिलाया वैध अधिकार

संयुक्त जांच में यह भी सामने आया कि स्वर्गीय कुंदन लाल जोशी के वारिसानों द्वारा उक्त भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर गन्ने की खेती की जा रही थी। प्रशासनिक टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जा हटवाया और आवंटित भूखंड संख्या-29 सहित संबंधित भूखंडों पर शिकायतकर्ता सुमेर चंद एवं अन्य लाभार्थियों को विधिसम्मत कब्जा दिलाया।

लाभार्थियों ने जताया आभार

भूमि पर वैध अधिकार प्राप्त होने के बाद लाभार्थियों ने जिलाधिकारी सविन बंसल से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया। लाभार्थी महिला ने अपने भाई के साथ डीएम देहरादून का धन्यवाद करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित समस्या का समाधान प्रशासन की सक्रिय पहल से संभव हो सका।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट किया कि पात्र लाभार्थियों के अधिकारों की रक्षा के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस कार्रवाई को विस्थापित परिवारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है और प्रशासन की तत्परता की सराहना की जा रही है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने