देहरादून: डीएम सविन बंसल का कोरोनेशन अस्पताल में औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त निर्देश

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और अनुभागों का बारीकी से जायजा लिया तथा मरीजों और तीमारदारों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

ब्लड बैंक का काम 15 दिन में पूरा करने के निर्देश

डीएम ने अस्पताल में निर्माणाधीन ब्लड बैंक का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को 15 दिन के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सेंट्रल पैथोलॉजी का समय 11 बजे से बढ़ाकर 12 बजे तक करने को कहा, ताकि मरीजों को अधिक सुविधा मिल सके।

पीपीपी मोड पर संचालित चंदन लैब के निरीक्षण के दौरान डीएम ने पिछले तीन माह में दिन और रात में लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट तलब की। अनुबंध के अनुसार 24 घंटे सेवाएं न देने पर लैब का आधा भुगतान रोकने के निर्देश दिए गए।

रेफर की शिकायत पर संयुक्त रिपोर्ट तलब

गायनी डॉक्टर की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर किए जाने की शिकायत पर डीएम ने उप जिलाधिकारी सदर, प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य और सीएमओ को संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

निरीक्षण के दौरान किचन, गायनी ओटी, वेयरहाउस और ओपीडी मरम्मत के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति भी दी गई। डीएम ने इमरजेंसी और सामान्य वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर सफाई और भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि सफाई और खाने की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बाल वार्ड में मोबाइल पर जताई चिंता

बाल चिकित्सा वार्ड के निरीक्षण के दौरान एक बच्चा मोबाइल फोन पर खेलता मिला। इस पर डीएम सविन बंसल ने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों को मोबाइल देने के बजाय ड्राइंग कलर और किताबें उपलब्ध कराएं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को वार्ड में लाइब्रेरी से बच्चों के लिए पुस्तकें उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

डीएम के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप की स्थिति रही। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने