श्रीनगर में ‘लोकरंग उत्सव’ की धूम, देशभर की लोकसंस्कृतियों ने एक मंच पर बिखेरा रंग

श्रीनगर: केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के सौजन्य, नगर निगम और पराज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के सहयोग से श्रीनगर गढ़वाल में भव्य ‘लोकरंग उत्सव’ का आयोजन किया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीकोट के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम ने देश की विविध सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कश्मीर, हरियाणा और उत्तराखंड के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, लोक वाद्य यंत्रों और मधुर लोकधुनों के साथ कलाकारों ने ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। लोगों ने देर तक इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य डॉ. विनिता रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन देश की सांस्कृतिक विविधता को समझने और एक-दूसरे की परंपराओं के प्रति सम्मान विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे उन्हें विभिन्न राज्यों की संस्कृति और लोकजीवन को करीब से जानने का अवसर मिलता है।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित इस तरह के कार्यक्रम ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। सभी ने पूरे उत्साह के साथ प्रस्तुतियों का आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में दर्शकों ने इस तरह के आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की उम्मीद जताई। ‘लोकरंग उत्सव’ ने श्रीनगर गढ़वाल में एक ऐसा सांस्कृतिक समागम प्रस्तुत किया, जिसने न केवल दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि उन्हें देश की समृद्ध लोक परंपराओं से जोड़ने का भी सराहनीय कार्य किया।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 15 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 16 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल