केदारनाथ में तीर्थयात्री की मौत पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, भ्रामक खबरों से बचने की अपील

रुद्रप्रयाग:
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर गुजरात के एक तीर्थयात्री की मृत्यु के मामले में जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों को खारिज किया है। प्रशासन ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रा के दौरान हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम में 69 वर्षीय श्रद्धालु दिलीप भाई माली (निवासी गोरवा, गुजरात) का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अपुष्ट और भ्रामक सूचनाएं प्रसारित होने लगीं, जिस पर अब प्रशासन ने आधिकारिक रूप से स्थिति स्पष्ट की है।

उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल सिंह रावत ने बताया कि 22 अप्रैल की सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि केदारनाथ में व्हाइट हाउस के समीप एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए यात्रा मैनेजमेंट फोर्स (वाईएमएफ) की टीम को मौके पर भेजा।

टीम ने तुरंत श्रद्धालु को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदारनाथ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतक के पार्थिव शरीर के सम्मानजनक प्रबंधन की व्यवस्था की। वाईएमएफ के सहयोग से शव को केदारनाथ हेलीपैड तक पहुंचाया गया। उस समय हेलीकॉप्टर सेवा अस्थायी रूप से बाधित थी, लेकिन सेवा बहाल होते ही शव को हेलीकॉप्टर से जामू हेलीपैड भेजा गया। वहां से आगे की प्रक्रिया के लिए शव को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया।

प्रशासन ने बताया कि केदारनाथ धाम उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित है, जहां पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को लंबा और चुनौतीपूर्ण पैदल मार्ग तय करना पड़ता है। साथ ही यहां मौसम भी अक्सर प्रतिकूल रहता है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाएं, राहत व्यवस्था और आपातकालीन सहायता के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी को ही सही मानें।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने