मसूरी में ‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर: फर्जी वीआईपी कार सीज, हूटर-फ्लैशलाइट हटाई

पर्यटन सीजन के बीच मसूरी में पुलिस ने नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चलाए जा रहे अभियान में लाइब्रेरी चौक पर चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार को सीज कर दिया गया, जिस पर अवैध रूप से लाल-नीली फ्लैशलाइट, हूटर और काले शीशे लगे हुए थे।

जानकारी के अनुसार कोतवाली मसूरी पुलिस सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान कैंपटी रोड की ओर से एक काले रंग की कार तेज रफ्तार में फ्लैशलाइट जलाते हुए आती दिखाई दी। वाहन पर लाल-नीली बत्ती और हूटर लगे होने से पुलिस को संदेह हुआ और उसे तुरंत रोक लिया गया।

पूछताछ के दौरान चालक ने खुद को केंद्रीय मंत्रालय का अधिकारी बताते हुए प्रभाव बनाने की कोशिश की, लेकिन जब उससे ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाया। जांच में यह भी सामने आया कि चालक चप्पल पहनकर गाड़ी चला रहा था और कार पर अवैध काली फिल्म लगी हुई थी।

सख्ती से पूछताछ करने पर चालक ने स्वीकार किया कि उसने जाम और टोल टैक्स से बचने तथा रास्ते में वीआईपी ट्रीटमेंट पाने के लिए वाहन पर फ्लैशलाइट और हूटर लगवाया था। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही हूटर और फ्लैशलाइट उतरवाकर वाहन को सीज कर दिया।

मसूरी कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पूरे जनपद में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने, फर्जी वीआईपी कल्चर दिखाने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पर्यटन सीजन के दौरान बढ़ते ट्रैफिक और वीआईपी कल्चर के बीच पुलिस की इस कार्रवाई को आम लोगों ने सराहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे कदमों से न केवल यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि नियमों का पालन करने की संस्कृति भी मजबूत होगी।

Related Posts

पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम चोटियां फतह कीं, जिले का बढ़ाया मान

पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के दो युवा पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम और चुनौतीपूर्ण चोटियों पर सफलतापूर्वक आरोहण कर जिले और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। इंट्रिसिक क्लाइंबर्स…

कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में सुविधाओं पर उठे सवाल, निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद

हल्द्वानी: कालाढूंगी स्थित अटल आदर्श विद्यालय में छात्रों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। छात्रों और अभिभावकों की शिकायत के बाद विद्यालय का निरीक्षण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम चोटियां फतह कीं, जिले का बढ़ाया मान

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 25 views
पिथौरागढ़ के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की तीन दुर्गम चोटियां फतह कीं, जिले का बढ़ाया मान

कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में सुविधाओं पर उठे सवाल, निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 15 views
कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में सुविधाओं पर उठे सवाल, निरीक्षण के दौरान हुआ विवाद

एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पहले दिन ही बवाल, एबीवीपी के तीन नामांकन प्रारंभिक जांच में निरस्त

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 15 views
एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पहले दिन ही बवाल, एबीवीपी के तीन नामांकन प्रारंभिक जांच में निरस्त

मेडिकल कॉलेज एडमिशन में फर्जीवाड़ा: उधम सिंह नगर में फर्जी पते और दस्तावेजों से बने प्रमाण पत्र, चार गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 18 views
मेडिकल कॉलेज एडमिशन में फर्जीवाड़ा: उधम सिंह नगर में फर्जी पते और दस्तावेजों से बने प्रमाण पत्र, चार गिरफ्तार

बदरीनाथ-केदारनाथ में निर्माण पर सरकार सख्त, मास्टर प्लान से बाहर नहीं मिलेगा निर्माण की अनुमति

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 13 views
बदरीनाथ-केदारनाथ में निर्माण पर सरकार सख्त, मास्टर प्लान से बाहर नहीं मिलेगा निर्माण की अनुमति

अमरोहा फार्म हाउस दुष्कर्म मामले पर विधायक उमेश कुमार का बयान, बोले- घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं

  • By Admin
  • September 25, 2026
  • 24 views
अमरोहा फार्म हाउस दुष्कर्म मामले पर विधायक उमेश कुमार का बयान, बोले- घटना से मेरा कोई लेना-देना नहीं