उत्तरकाशी: ज्ञानसू और बसूंगा के जंगलों में भीषण आग, बस्तियों और गौशालाओं पर मंडराया खतरा; कई विभाग मौके पर तैनात

उत्तरकाशी: जनपद मुख्यालय के समीप नगर क्षेत्र के ज्ञानसू और बसूंगा गांव के जंगलों में लगी भीषण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। तेज गर्मी और चीड़ के सूखे जंगलों के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे आसपास की बस्तियों, गौशालाओं और आश्रमों पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है।

सूचना मिलते ही वन विभाग, अग्निशमन विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में बढ़ते तापमान और शुष्क मौसम के कारण जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बाड़ाहाट रेंज के अंतर्गत ज्ञानसू और बसूंगा क्षेत्र में चीड़ की सूखी पत्तियों ने आग को और अधिक भयावह बना दिया है। पहाड़ी ढलानों पर फैली आग की ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं, जबकि घने धुएं के कारण पूरा इलाका प्रभावित हो गया है।

वन विभाग के कर्मचारी और अग्निशमन दल ज्ञानसू-साल्ड मोटर मार्ग के आसपास फायर लाइन बनाकर आग को बस्तियों की ओर बढ़ने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

कई संवेदनशील स्थानों पर खतरा बढ़ा

अधिकारियों के अनुसार जंगल के भीतर आग इतनी भीषण हो चुकी है कि कई स्थानों पर पेड़ों के गिरने का खतरा भी उत्पन्न हो गया है। वहीं जोगड़ गांव स्थित आश्रम के आसपास भी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इसके अलावा वरुणावत पर्वत क्षेत्र के ज्ञानजा गांव के ग्रामीणों की गौशालाओं पर भी खतरा मंडरा रहा है। आग की तेजी को देखते हुए ग्रामीण दहशत में हैं और अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में जुटे हैं। स्थानीय लोग भी वन विभाग और अग्निशमन टीमों के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग कर रहे हैं।

विभागीय टीमें लगातार जुटीं

मुकेश रतूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञानसू और बसूंगा क्षेत्र में आग पर नियंत्रण पाने के लिए वन विभाग की अलग-अलग टीमें लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि चीड़ के जंगलों में सूखी पत्तियों की अधिकता के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे चुनौती और बढ़ गई है।

उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग की टीमें भी लगातार मौके पर तैनात हैं और आग को आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंचने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल स्थिति गंभीर बनी हुई है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

Related Posts

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

रुद्रपुर: ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में नगर पालिका चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार शाम राजनीतिक तनाव उस समय बढ़ गया, जब विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक…

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में आयोजित ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव सोमवार को मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा और डोला विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। अष्टमी के दिन 19 सितंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 13 views
किच्छा मतगणना परिसर में हंगामा, विधायक तिलक राज बेहड़ से धक्का-मुक्की और थप्पड़ मारने का आरोप; 30 हिरासत में

नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

  • By Admin
  • September 23, 2026
  • 14 views
नैनीताल में मां नंदा-सुनंदा को भावभीनी विदाई, झील में डोला विसर्जन के साथ नंदा देवी महोत्सव संपन्न

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 27 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल