दयारा बुग्याल से लापता बबीता पांडे की तलाश सातवें दिन भी जारी, पहली बार हेलीकॉप्टर से हुआ हवाई सर्वेक्षण

उत्तरकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र से लापता युवती बबीता पांडे की तलाश सातवें दिन भी जारी रही, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। लगातार असफल हो रही जमीनी खोज के बीच रविवार को पहली बार हेलीकॉप्टर की मदद से दयारा बुग्याल और आसपास के दुर्गम क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया गया। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) समेत कई एजेंसियों की संयुक्त टीमें दिन-रात सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम), राजस्व विभाग तथा वन विभाग की संयुक्त टीमें लगातार क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। खोज दल दयारा बुग्याल के अलावा आसपास के जंगलों, गहरी खाइयों, गदेरों, चट्टानों के बीच बने छोटे-छोटे उड्यारों, झाड़ियों तथा अन्य संभावित स्थानों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

खोज अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए रविवार को यूकाडा के हेलीकॉप्टर की सहायता ली गई। हेलीकॉप्टर के जरिए दयारा ट्रेक मार्ग और उससे जुड़े पूरे क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया गया। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण जमीनी स्तर पर सर्च अभियान काफी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। ऐसे में हवाई सर्वेक्षण के माध्यम से महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

अभियान की निगरानी स्वयं उत्तरकाशी की पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय कर रही हैं। उनके निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार घटना की सूचना मिलने के बाद से ही दयारा ट्रेक क्षेत्र में कैंप किए हुए हैं। वह लगातार विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर पूरे रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं और प्रत्येक गतिविधि की समीक्षा कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि लापता युवती बबीता पांडे की सकुशल बरामदगी प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि लगातार चल रहे सघन सर्च अभियान से जल्द ही कोई महत्वपूर्ण सुराग मिल सकता है।

फिलहाल दयारा बुग्याल और उससे जुड़े सभी संभावित क्षेत्रों में खोज अभियान लगातार जारी है। पूरे मामले पर स्थानीय लोगों की भी नजर बनी हुई है और सभी बबीता पांडे की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 24 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने