ट्रेल्स पास अभियान में मौत को मात देकर लौटे 19 पर्वतारोही, आंखों के सामने गुजरा विशाल हिमस्खलन

देहरादून: उत्तराखंड के दुर्गम हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के दौरान हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। एक बार फिर प्रदेश के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्र से ऐसी घटना सामने आई है, जिसने 19 सदस्यीय पर्वतारोहण दल की सांसें थाम दीं। बागेश्वर जिले में ट्रेल्स पास अभियान के दौरान पर्वतारोहियों के बेहद करीब से एक विशाल हिमस्खलन गुजर गया। कुछ सेकेंड की सतर्कता और त्वरित निर्णय ने पूरे दल की जान बचा ली। यदि थोड़ी भी देरी होती तो यह अभियान एक बड़े हादसे में बदल सकता था।

जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले में 5,312 मीटर ऊंचाई पर स्थित ट्रेल्स पास अभियान के दौरान यह भयावह घटना हुई। अभियान में शामिल 19 सदस्यीय पर्वतारोहण दल ने अपनी आंखों के सामने पहाड़ की ऊपरी ढलानों से बर्फ का विशाल हिस्सा टूटकर नीचे आते देखा। कुछ ही क्षणों में गर्जना के साथ बर्फ का बड़ा गुबार पूरे क्षेत्र में फैल गया और आसपास का इलाका सफेद धुंध जैसी बर्फ से ढक गया।

अभियान दल इससे पहले भी कई कठिन चुनौतियों का सामना कर चुका था। सदस्यों ने बर्फीले तूफानों, गहरी हिम दरारों और लगातार हो रही भारी बर्फबारी के बीच ट्रेल्स पास को सफलतापूर्वक पार किया था। अभियान का नेतृत्व कर रहे दिनेश सिंह दानू ने बताया कि पास से उतराई के दौरान मौसम पूरी तरह साफ था, लेकिन तेज धूप के कारण बर्फ नरम होने लगी थी। ऐसे हालात में हिमस्खलन का खतरा काफी बढ़ जाता है।

उन्होंने बताया कि जब दल अंतिम खड़ी ढलान को पार कर रहा था, तभी नीचे मौजूद स्पोर्ट टीम ने अचानक हिमस्खलन की चेतावनी दी। चेतावनी मिलते ही सभी पर्वतारोही तत्काल सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही सेकेंड बाद विशाल हिमस्खलन उनके बेहद करीब से गुजर गया।

दिनेश सिंह दानू के अनुसार यदि निर्णय लेने में पांच सेकेंड की भी देरी होती तो पूरा दल हिमस्खलन की चपेट में आ सकता था। हालांकि सभी सदस्यों ने संयम और सतर्कता का परिचय दिया, जिसके चलते कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद हालात सामान्य होने पर दल ने अपना सफर जारी रखा और नंदा देवी ईस्ट बेस कैंप के रास्ते सुरक्षित रूप से मुनस्यारी पहुंच गया।

यह घटना एक बार फिर हिमालयी क्षेत्रों में पर्वतारोहण और ट्रैकिंग के दौरान सुरक्षा, मौसम की निगरानी और त्वरित निर्णय क्षमता के महत्व को रेखांकित करती है। पर्वतारोहियों ने प्रकृति के रौद्र रूप को बेहद करीब से देखा और मौत के मुहाने से सुरक्षित लौटकर एक बड़ी राहत की सांस ली।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने