बैरागीवाला हत्याकांड: बीजेपी नेता विनोद कश्यप हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी ।

विकासनगर: देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरागीवाला गांव में खेत में पानी चलाने को लेकर हुए विवाद में बीजेपी नेता विनोद कुमार कश्यप की हत्या के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल छठे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। वहीं, मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

गौरतलब है कि 13 जून की शाम बैरागीवाला गांव में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष से आए रज्जाक, अमन, यूनूस, जावेद, इम्तियाज, शहबाज, शराफत अली, मासूम, आदिल, शमून, सलमान, इंतजार समेत 30 से 40 अन्य लोगों ने दूसरे पक्ष के अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार के साथ मारपीट कर दी।

मारपीट की इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए लेहमन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान बीजेपी नेता विनोद कुमार कश्यप की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और 14 जून को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। इस दौरान आगजनी, पथराव और प्रशासन द्वारा बुलडोजर कार्रवाई जैसी घटनाएं भी सामने आईं।

मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर सहसपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103, 109, 191(2) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही पांच नामजद आरोपियों रज्जाक, सलमान, जावेद, शहबाज और इम्तियाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

इसी क्रम में 16 जून की रात पुलिस टीम ने घटना में शामिल एक अन्य आरोपी इंतजार पुत्र जमील (32 वर्ष) निवासी बैरागीवाला को तिमली गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया।

सहसपुर थानाध्यक्ष प्रदीप रावत ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने