रिस्पना नदी पुनरुद्धार अभियान तेज, डीएम आशीष चौहान ने किया सफाई कार्यों का निरीक्षण ।

देहरादून: मानसून से पहले रिस्पना नदी को स्वच्छ और अविरल बनाने की दिशा में जिला प्रशासन और नगर निगम ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। बुधवार को जिलाधिकारी आशीष चौहान ने राजीव नगर क्षेत्र पहुंचकर रिस्पना नदी में चल रहे सफाई और पुनरुद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान देहरादून के मेयर और नगर आयुक्त भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और गति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून से पहले रिस्पना नदी की व्यापक सफाई सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इससे वर्षाकाल में जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी और नदी संरक्षण के प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि रिस्पना नदी का पुनर्जीवन केवल एक सफाई अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और शहर के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण मिशन है।

नगर निगम देहरादून द्वारा मार्च माह से नगर निगम क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक लगभग 17 हजार मीट्रिक टन कूड़ा उठाया जा चुका है। नगर निगम द्वारा बिंदाल नदी के लगभग 8 किलोमीटर और रिस्पना नदी के लगभग 12 किलोमीटर क्षेत्र में व्यापक सफाई कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा शहर के विभिन्न नदी-नालों और जलधाराओं में भी नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

रिस्पना नदी की सफाई और पुनरुद्धार के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। अभियान के तहत नगर निगम ने 12 जेसीबी मशीनें और 15 डंपर तैनात किए हैं, जिनकी सहायता से नदी क्षेत्र में जमा कूड़ा, मलबा और अन्य अवरोधों को हटाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नदी के प्रवाह को बाधित करने वाले सभी अवरोधों को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जा रहा है।

जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि नमामि गंगे और जिला स्वच्छता समिति के माध्यम से नदी संरक्षण और स्वच्छता के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके तहत ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण किया जा रहा है, जहां बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा है। इन स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर साफ किया जाएगा। साथ ही नदी में गिरने वाले बिना उपचारित (अनट्रीटेड) नालों के जल के उपचार के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि रिस्पना नदी के पुनरुद्धार के लिए दीर्घकालिक और व्यवहारिक कार्ययोजना तैयार कर चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। जिला प्रशासन, नगर निगम और संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों तथा दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर नदी संरक्षण और पुनर्जीवन का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अभियान में नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए गए संसाधनों और सहयोग की सराहना करते हुए नगर निगम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश भी दिए, ताकि मानसून से पहले नदी सफाई और पुनरुद्धार का कार्य प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने