शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि, अल्मोड़ा में बनेगा स्मृति द्वार

अल्मोड़ा: जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त 5 असम रेजिमेंट के अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिलने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके पांडेखोला स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीद अधिकारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री धामी ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा उत्तराखंड उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का राष्ट्र रक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका साहस, समर्पण और देशभक्ति आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

Oplus_131072

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवान अमर हो जाते हैं। लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का नाम सदैव सम्मान और गौरव के साथ याद किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से ऐसे वीर सपूतों के जीवन से प्रेरणा लेने और देशभक्ति की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अल्मोड़ा में किसी प्रमुख स्थान पर शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम से एक भव्य स्मृति द्वार (गेट) का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में होने वाले अन्य विकास कार्यों में भी उनके योगदान और बलिदान को स्मरणीय बनाने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि युवा पीढ़ी उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सके।

मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि राज्य सरकार शहीद के परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उनकी हर आवश्यकता का ध्यान रखा जाएगा।

गौरतलब है कि लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी 5 असम रेजिमेंट में अधिकारी के रूप में तैनात थे। राजौरी में चल रहे आतंकवाद विरोधी सैन्य अभियान के दौरान उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी शहादत के बाद पार्थिव शरीर को पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ उनके गृह जनपद अल्मोड़ा लाया गया, जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और उनके बलिदान को नमन किया।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने