कर्णप्रयाग विवाद के बाद सीमांत क्षेत्रों में हाई अलर्ट, गैरसैंण में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने संभाला मोर्चा

गैरसैंण: चमोली जिले के कर्णप्रयाग में निहंग सिख यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रविवार को प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने सीमावर्ती इलाकों में व्यापक सुरक्षा जांच अभियान चलाया।

रविवार को गैरसैंण उपजिलाधिकारी अबरार अहमद और कर्णप्रयाग क्षेत्राधिकारी (सीओ) होशियार सिंह पांगती भारी पुलिस बल एवं पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के साथ गैरसैंण क्षेत्र के सीमांत इलाकों में मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की गई और आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी गई।

दरअसल, कुछ दिन पूर्व कर्णप्रयाग में निहंग सिख यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के दौरान तलवार चलने की घटना सामने आई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। घटना के बाद प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य राज्यों के कुछ सिख संगठनों द्वारा 21 जून को कर्णप्रयाग कूच का ऐलान किया गया था। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

संभावित तनावपूर्ण स्थिति को ध्यान में रखते हुए कर्णप्रयाग क्षेत्र में 27 जून तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू की गई है। वहीं पूरे जिले को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। संवेदनशीलता को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है।

गैरसैंण, मेहलचौरी और सीमावर्ती पांडुवाखाल बाजार में पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बल लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। पांडुवाखाल बैरियर पर सब इंस्पेक्टर सुमित बंधुनी और मेहलचौरी बैरियर पर बिशनलाल रंवाटा के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों की गहन तलाशी ली गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।

कोतवाल गैरसैंण मनोज कुमार सिरोला ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार स्थिति पूरी तरह सामान्य होने तक सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द कायम रखा जा सके।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने