विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का कुनबा बढ़ा, पूर्व पार्षद नरेश रावत समर्थकों संग पार्टी में शामिल

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस भी संगठन विस्तार और पार्टी को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय नजर आ रही है। रविवार को रायपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व पार्षद नरेश रावत ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन्हें माल्यार्पण और पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक रूप से कांग्रेस परिवार में शामिल किया।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस की नीतियों और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के संघर्ष से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने नरेश रावत और उनके सहयोगियों का पार्टी में स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि सभी नए सदस्य संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस लगातार जनहित के मुद्दों को उठाने का काम कर रही है और आगामी चुनावों में जनता भाजपा सरकार को जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रदेश के हर वर्ग तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है।

वहीं, कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व पार्षद नरेश रावत ने कहा कि वे पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व से प्रभावित होकर कांग्रेस में आए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूत प्रदर्शन करेगी और भाजपा को कड़ी चुनौती देगी।

इधर, कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन की भी तैयारी कर ली है। पार्टी सोमवार को भूमि माफियाओं को संरक्षण देने और जनविरोधी नीतियों के विरोध में सचिवालय घेराव करने जा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से सचिवालय तक विशाल रैली निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे।

कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शन प्रदेश में भूमि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग और जनहित के मुद्दों को लेकर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेंगे और जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने