टनकपुर में शारदा नदी से बुजुर्ग महिला का शव बरामद, बूम क्षेत्र में नदी में डूबे दो युवकों की तलाश जारी ।

चंपावत: चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र में मंगलवार को दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। एक ओर शारदा घाट पर एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई, वहीं दूसरी ओर बूम क्षेत्र में शारदा नदी में नहाने गए दो युवक नदी में डूब गए, जिनकी तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है।

शारदा घाट पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

टनकपुर के शारदा नदी घाट के पास एक बुजुर्ग महिला का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद टनकपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मृतका की पहचान नायकगोठ निवासी 78 वर्षीय जानकी देवी पत्नी वजीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

रविवार से लापता थीं जानकी देवी

मृतका के पुत्र विक्की ने बताया कि उनकी माता रविवार शाम अचानक घर से निकल गई थीं। काफी तलाश के बावजूद जब उनका कोई पता नहीं चला तो परिवार ने टनकपुर कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

परिजनों के अनुसार बाद में सूचना मिली कि शारदा नदी में एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ देखा गया है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने शव की पहचान जानकी देवी के रूप में की।

विक्की ने बताया कि उनकी मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और वह अक्सर बिना बताए घर से कहीं चली जाती थीं। रविवार शाम से ही परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शारदा नदी में डूबे दो युवक

वहीं, टनकपुर के बूम क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो युवक शारदा नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में बह गए और लापता हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में सर्च अभियान शुरू किया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल पाया था।

दोनों युवकों की पहचान हुई

पुलिस के अनुसार नदी में डूबे युवकों की पहचान 18 वर्षीय नैतिक सक्सेना पुत्र वीर बहादुर सक्सेना निवासी वार्ड नंबर-3, टनकपुर तथा 20 वर्षीय तरुण सक्सेना पुत्र बाबूराम सक्सेना निवासी वार्ड नंबर-3, वर्मा लाइन टनकपुर के रूप में हुई है।

दोनों युवकों के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजन और स्थानीय लोग नदी किनारे पहुंचकर उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं।

जारी है सर्च ऑपरेशन

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार नदी में सर्च अभियान चला रही है। अधिकारियों का कहना है कि युवकों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक उनका पता नहीं चल जाता।

एक ही दिन में सामने आई इन दोनों घटनाओं ने टनकपुर क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से बरसात के मौसम में नदी-नालों के आसपास विशेष सावधानी बरतने और गहरे पानी में जाने से बचने की अपील की है।

Related Posts

गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

गोपेश्वर: नगर में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, युवाओं को नशे की गिरफ्त से दूर रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गोपेश्वर पुलिस सतर्क है।…

दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

लक्सर: मशहूर गायक मीका सिंह अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी से जुड़े चर्चित विवाद के करीब एक महीने बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे। मंगलवार को मीका सिंह हरिद्वार जिले के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 13 views
गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 13 views
दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, गैस सिलिंडर फटने से 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 14 views
उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, गैस सिलिंडर फटने से 30 लकड़ी के भवन जलकर राख

रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 13 views
रुद्रप्रयाग के अर्जुन बैंड हादसे में तीन लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, एक ही परिवार की दो बहुओं की मौत से पसरा मातम

लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
लक्सर के पास यूपी के दादूपुर गांव में डबल मर्डर, घर में घुसकर पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा

  • By Admin
  • November 23, 2026
  • 16 views
रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, आत्महत्या की धमकी देकर मचाया हड़कंप; पुलिस ने सुरक्षित उतारा