भुड्डी गांव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, इनामी आरोपी समेत तीन गिरफ्तार; पिस्टल और कारतूस बरामद

देहरादून: कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश भी शामिल है, जो भुड्डी गांव में हुए चर्चित वकील सोहेल हारून हत्याकांड में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, देशी तमंचे, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 22 जून की रात को कोतवाली पटेलनगर पुलिस को सूचना मिली कि चंद्रबनी क्षेत्र में चोटिया बाबा मंदिर के पास निर्माणाधीन हाईवे के निकट तीन संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और निर्माणाधीन हाईवे की पुलिया के नीचे बैठे तीन युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान फरहान, फरमान बेग और जैद के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक 32 बोर पिस्टल, दो खाली मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, दो देशी तमंचे 315 बोर तथा चार जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए।

जब पुलिस ने आरोपियों से बरामद हथियारों के संबंध में वैध लाइसेंस और दस्तावेज मांगे तो वे कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने तीनों को आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली पटेलनगर प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि फरहान और जैद अपने गांव लंढौरा से अवैध असलहे लेकर आए थे और इन्हें फरमान को बेचने की तैयारी कर रहे थे।

पूछताछ के दौरान एक और बड़ा खुलासा सामने आया। पुलिस के मुताबिक, 14 जून को भुड्डी गांव में हुए वकील सोहेल हारून हत्याकांड में आरोपी शाहिद हारून ने जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया था, वह भी फरहान बेग ने ही उसे उपलब्ध कराई थी। इसी मामले में फरहान लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

फरहान की गिरफ्तारी न होने पर देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल द्वारा उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लगातार फरार चल रहे फरहान को आखिरकार पुलिस ने अपने दो साथियों के साथ दबोच लिया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही बरामद हथियारों के स्रोत और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जांच शुरू कर दी गई है।

भुड्डी गांव हत्याकांड से जुड़े इस खुलासे के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध हथियारों की आपूर्ति का यह नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 17 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने