अल्मोड़ा हत्याकांड का खुलासा: बेटी-दामाद जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार, शादी से पहले शोषण का लगाया आरोप ।

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र स्थित सैली गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अपने ही ससुर की हत्या के आरोप में फरार चल रहे दामाद धर्मवीर शर्मा और बेटी जानकी पांडे को पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के कटरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।

क्या था पूरा मामला?

दन्या थाना क्षेत्र के सैली गांव निवासी नारायण दत्त ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि 20 जून की रात उनके बेटे चंद्रशेखर पर उसकी बेटी जानकी पांडे, दामाद धर्मवीर शर्मा और पत्नी ने दरांती से सिर व शरीर पर जानलेवा हमला किया। गंभीर रूप से घायल चंद्रशेखर को उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाया गया, जहां 21 जून को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बेटी और दामाद मौके से फरार हो गए थे।

इस मामले में थाना दन्या में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

तीन राज्यों में तलाश, 150 CCTV फुटेज खंगाली

अल्मोड़ा के एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में लगातार सर्च अभियान चलाया। जांच के दौरान करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, साथ ही होटल, ढाबों और अन्य संभावित ठिकानों की भी जांच की गई।

23 जून को आरोपियों की कार (HR 21 T 0835) हरियाणा के हिसार से बरामद हुई। इसके बाद सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी जम्मू-कश्मीर के कटरा में छिपे हुए हैं। स्थानीय पुलिस के सहयोग से 26 जून को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और 27 जून को अल्मोड़ा लाया गया।

हत्या की वजह क्या थी?

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि मृतक चंद्रशेखर शादी से पहले अपनी बेटी जानकी पांडे के साथ कथित रूप से अत्याचार करता था। इसी वजह से जानकी और उसके पति धर्मवीर शर्मा चंद्रशेखर से गहरी रंजिश रखते थे और लगभग एक महीने से उसकी हत्या की योजना बना रहे थे।

पुलिस के अनुसार, गांव आने के लिए पैसों की व्यवस्था करने हेतु धर्मवीर शर्मा ने अपनी सोने की अंगूठी, जबकि जानकी पांडे ने अपना मंगलसूत्र और कान के झुमके बेच दिए। इसके बाद दोनों 20-21 जून की रात कार से सैली गांव पहुंचे और दरांती से हमला कर चंद्रशेखर को मृत समझकर फरार हो गए।

कटरा में छिपे थे आरोपी, दरांती और खून से सनी कमीज बरामद

हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने कई ठिकाने बदले और आखिरकार जम्मू-कश्मीर के कटरा में जाकर छिप गए। आरोपी धर्मवीर शर्मा की निशानदेही पर पुलिस ने सौधारा बैंड के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई दरांती और खून से सनी कमीज भी बरामद कर ली है।

दामाद का आपराधिक रिकॉर्ड भी आया सामने

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी धर्मवीर शर्मा का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हरियाणा में पहले से 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उन मामलों की भी जानकारी जुटा रही है।

वहीं, विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों, गवाहों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर मृतक की पत्नी की घटना में संलिप्तता नहीं पाई गई। मामले का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने टीम को 2,500 रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया।

पुलिस की अपील

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। साथ ही, आरोपियों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच की जाएगी।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने