ऋषिकेश में बड़ा हादसा: सिंगटाली पुल के पास गंगा में नहाते समय दिल्ली के दो युवक तेज बहाव में बहे, सर्च ऑपरेशन जारी ।

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश से करीब 30 किलोमीटर दूर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टिहरी गढ़वाल के सिंगटाली पुल के पास गंगा नदी में स्नान के दौरान दिल्ली के दो युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और दोनों युवकों की तलाश में युद्धस्तर पर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से छह युवकों का एक समूह घूमने के लिए ऋषिकेश पहुंचा था। शुक्रवार दोपहर सभी युवक सिंगटाली पुल के समीप गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक नदी के बीच गहरे पानी में चले गए और तेज धारा की चपेट में आकर देखते ही देखते बह गए। साथ मौजूद अन्य युवकों ने तुरंत जिला कंट्रोल रूम को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला और ब्यासी की रेस्क्यू टीमें आधुनिक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। प्रशिक्षित डीप डाइवर्स द्वारा नदी के संभावित स्थानों पर लगातार गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

लापता युवकों की पहचान 26 वर्षीय प्रेम, पुत्र हरीशचंद्र, निवासी बुराड़ी (नई दिल्ली) और 26 वर्षीय राजन, निवासी संगम विहार (दिल्ली) के रूप में हुई है। घटना की सूचना दोनों युवकों के परिजनों को भी दे दी गई है।

एसडीआरएफ अधिकारियों के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। तेज बहाव और मटमैले पानी की वजह से रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। इसके बावजूद एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई हैं।

एसडीआरएफ अधिकारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि मानसून के दौरान नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, जिससे हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की कि वे असुरक्षित स्थानों पर नदी में स्नान न करें और केवल अधिकृत एवं सुरक्षित घाटों का ही उपयोग करें। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों और चेतावनी बोर्डों का पालन करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

फिलहाल दोनों युवकों की तलाश जारी है और प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही रेस्क्यू अभियान में सफलता मिलेगी।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 19 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने