हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की भीषण टक्कर, 3 की मौत; 4 गंभीर घायल

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। श्यामपुर थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। हादसे के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया और राहत-बचाव कार्य के लिए पुलिस व एंबुलेंस की टीम को तत्काल मौके पर पहुंचना पड़ा।

फ्लाईओवर के मोड़ पर हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, टनकपुर डिपो की रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी, जबकि पिकअप वाहन हरिद्वार से बिजनौर की ओर जा रहा था। श्यामपुर क्षेत्र स्थित फ्लाईओवर के मोड़ पर अचानक दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए, जबकि बस का अगला हिस्सा, विशेषकर चालक की ओर का भाग, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

टक्कर के बाद दो लोग फ्लाईओवर से नीचे गिरे

हादसे के समय पिकअप वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोग फ्लाईओवर से नीचे जा गिरे। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय हरिद्वार पहुंचाया गया। बाद में क्रेन और हाइड्रा मशीन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया।

तीन लोगों की गई जान

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पिकअप सवार 18 वर्षीय अहान, पुत्र शराफत, निवासी बड़ापुर (नजीबाबाद) और लगभग 35 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल शराफत (42 वर्ष) और उनकी पत्नी शबाना (35 वर्ष) को बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में शबाना ने भी दम तोड़ दिया।

घायलों में अन्नू (18 वर्ष) पुत्र मेहंदी हसन, सोनी लाल (25 वर्ष) पुत्र राम रहीश, निवासी हरदोई तथा शमीम (42 वर्ष) पुत्र हसीनुद्दीन, निवासी बिजनौर का जिला चिकित्सालय हरिद्वार में उपचार जारी है।

एक सप्ताह में दूसरा बड़ा हादसा

गौरतलब है कि श्यामपुर थाना क्षेत्र के नवनिर्मित फ्लाईओवर पर एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा है। इससे पहले इसी फ्लाईओवर पर दुकान बंद कर लौट रहे एक बुजुर्ग दंपति और उनके पांच वर्षीय पोते की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण यहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।

हादसे के कारणों की जांच जारी

सीओ अवनि तिवारी ने बताया कि सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि हादसे के वास्तविक कारणों की गहनता से जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

चमोली: हिमालय की ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं की गोद में स्थित पवित्र होमकुंड में मां नंदा देवी बड़ी जात यात्रा-2026 का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पड़ाव पूर्ण हो गया है। विशेष पूजा-अर्चना,…

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
होमकुंड में संपन्न हुई नंदा देवी बड़ी जात की मुख्य पूजा, चौसिंगा खाड़ुओं की कैलाश विदाई के साथ भावुक हुए श्रद्धालु

मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 23 views
मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 25 views
रुड़की की यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों में बवाल, फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप

हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 16 views
हरिद्वार जिला अस्पताल में देर रात बवाल, इमरजेंसी के बाहर हमला और तोड़फोड़; CCTV वीडियो वायरल

देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 20 views
देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो वायरल, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

  • By Admin
  • September 22, 2026
  • 18 views
देहरादून में हरीश रावत के रोड शो पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने