उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

हरिद्वार: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा हरिद्वार से चुनावी रणनीति का शंखनाद करने जा रही है। आज से हरिद्वार में पार्टी की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू होगी। बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी राम माधव, प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में करीब 900 नेताओं और पदाधिकारियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। इसमें लगातार तीसरी बार उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन की आगामी कार्ययोजना और चुनावी रणनीति पर मंथन किया जाएगा।

आज सुबह 9 बजे होगा कार्यसमिति का उद्घाटन

भाजपा नेता कुंदन परिहार ने बताया कि आज सुबह 9 बजे कार्यसमिति के कार्यक्रम का उद्घाटन होगा। पहले दिन पार्टी के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। सुबह 11 बजे संयुक्त मोर्चा एवं प्रकोष्ठों की कार्यसमिति में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इन बैठकों में संगठन की ओर से अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की जाएगी और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इन बैठकों में मौजूद रहेंगे।

सभी नेताओं और पदाधिकारियों से अपने-अपने संगठनात्मक कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी के साथ बैठक में पहुंचने का आग्रह किया गया है।

शाम को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक

कुंदन परिहार के मुताबिक, पहले दिन शाम को दूसरे चरण में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी।

22 नवंबर को मुख्य बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे संबोधित

22 नवंबर को विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की मुख्य बैठक आयोजित होगी। इसमें प्रदेश के विस्तारक, विधानसभा प्रभारी, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और अन्य अपेक्षित कार्यकर्ताओं सहित करीब 1800 नेताओं के प्रतिभाग करने की जानकारी दी गई है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी 22 नवंबर को हरिद्वार पहुंचकर कार्यसमिति को संबोधित करेंगे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति और चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर रहेगा जोर

भाजपा का लक्ष्य उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाना है। इसके लिए पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने तथा विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने पर विशेष जोर देगी।

बैठक के जरिए पार्टी चुनाव से पहले संगठनात्मक कमियों को दूर करने और कार्यकर्ताओं को चुनावी अभियान के लिए सक्रिय करने की रणनीति भी तैयार करेगी।

हरिद्वार की 11 सीटों पर बेहतर प्रदर्शन का दावा

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हरिद्वार में होना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा हरिद्वार जिले की सभी 11 विधानसभा सीटों पर बेहतर प्रदर्शन करेगी।

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में हरिद्वार जिले की 11 सीटों में से भाजपा केवल तीन सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई थी। ऐसे में 2027 के चुनाव से पहले हरिद्वार में होने वाली यह बैठक पार्टी के लिए खास मायने रखती है।

Related Posts

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

रामनगर: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तराई पश्चिमी वन प्रभाग में बाघ का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है। रामनगर के फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशियों को…

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में रास्ता रोकने और कहासुनी के विवाद में दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला किए जाने का मामला सामने आया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 8 views
रामनगर में बाघ का हमला, मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक को घसीटकर जंगल में ले गया; मौत

उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 18 views
उत्तराखंड में 2027 चुनाव का शंखनाद करेगी भाजपा, हरिद्वार में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज से

रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

  • By Admin
  • November 21, 2026
  • 13 views
रुद्रपुर में दो दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, अभिषेक के गले में लगे 24 टांके; शुभम को भी गंभीर चोटें

दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 10 views
दिल्ली में अनिल बलूनी के आवास पर धूमधाम से मनी इगास बग्वाल, अमित शाह और बाबा रामदेव समेत कई संत हुए शामिल

धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 13 views
धराली आपदा के मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के अवशेष मिलने शुरू, 38 दिन की खुदाई के बाद मिली मंदिर की शिला

हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला

  • By Admin
  • November 20, 2026
  • 12 views
हरिद्वार में गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक पलटा, दो कारें नीचे दबीं; बड़ा हादसा टला