देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ने ही रची थी साजिश

36 घंटे में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, करीब 12 लाख के सोने-चांदी के जेवर और 15 हजार रुपये बरामद, मुख्य आरोपी केयरटेकर फरार

देहरादून: राजधानी देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र में बुजुर्ग दंपती के घर हुई लाखों रुपये की लूट का पुलिस ने 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस वारदात का मास्टरमाइंड कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि घर का केयरटेकर ही निकला। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की पूरी साजिश रची और घटना की रात खुद घर का दरवाजा खोलकर बदमाशों को अंदर बुलाया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। वहीं, फरार केयरटेकर की तलाश जारी है।

22 नवंबर की रात बुजुर्ग महिला और नौकरानी को बनाया निशाना

पुलिस के मुताबिक, 23 नवंबर 2026 को रमेश कौर संधू पत्नी सुरजीत सिंह संधू निवासी 60 कांवली गांव ने बसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए और उनकी तथा घर में काम करने वाली नौकरानी की आंखों में स्प्रे डालकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए।

जांच में सामने आया कि बदमाश 22 नवंबर की रात करीब दो बजे घर में दाखिल हुए थे। उन्होंने बुजुर्ग महिला और नौकरानी की आंखों में स्प्रे डालकर उन्हें काबू किया। इसके बाद बुजुर्ग महिला के पहने हुए आभूषण जबरन उतरवा लिए और घर में रखे अन्य जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए।

कब्रिस्तान के पास से तीन आरोपी गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस की चार टीमें गठित की गईं। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों से पूछताछ की।

लगातार जांच के बाद 25 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल आरोपी लूट का सामान लेकर देहरादून से बाहर भागने की फिराक में कांवली गांव स्थित कब्रिस्तान के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

केयरटेकर ने ही रची थी लूट की पूरी साजिश

पूछताछ में सामने आया कि बुजुर्ग दंपती के घर केयरटेकर का काम करने वाले होशियार सिंह ने ही लूट की योजना बनाई थी। उसने अपने साथियों को घर की पूरी जानकारी दी और उन्हें वारदात में शामिल होने का लालच दिया। साजिश के तहत घटना की रात होशियार सिंह घर में मौजूद था और उसी ने दरवाजा खोलकर अपने साथियों को अंदर बुलाया। इसके बाद सभी ने मिलकर बुजुर्ग दंपती के घर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी आपस में भाई-बहन

बसंत विहार थाना प्रभारी अमित शर्मा के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों आरोपी आपस में भाई-बहन हैं। उनकी पहचान हिमांशु, नितिन और रूपा निवासी जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं, फरार मुख्य आरोपी केयरटेकर होशियार सिंह की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन सोने की चूड़ियां, मंगलसूत्र और पेंडेंट, सोने की अंगूठी, झुमकियां, तीन मंजिला झुमकियों की एक जोड़ी, चांदी की दो जोड़ी पायल, चांदी की कमर की तिकड़ी, सफेद मोती की माला, मोती जड़ा सोने का कड़ा और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है।

नौकर रखने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं

घटना के खुलासे के बाद बसंत विहार थाना प्रभारी अमित शर्मा ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि घर में नौकर या केयरटेकर रखने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें और अनिवार्य रूप से पुलिस वेरिफिकेशन कराएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Related Posts

उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

बलबीर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय में हवन-पूजन के साथ चुनावी तैयारियों का आगाज, महेंद्र भट्ट बोले- विकास कार्यों के दम पर फिर बनाएंगे सरकार देहरादून: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव…

रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

करीब 22 किलो गांजा, स्मैक, नशीले इंजेक्शन और गोलियां बरामद, नशे के अवैध कारोबार से जुटाए गए 3.54 लाख रुपये भी मिले रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में नशे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 9 views
उत्तराखंड में भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, CM धामी और राम माधव ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 12 views
रामनगर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 महिलाओं समेत 8 तस्कर गिरफ्तार

देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ने ही रची थी साजिश

  • By Admin
  • November 26, 2026
  • 10 views
देहरादून में बुजुर्ग दंपती के घर 12 लाख की लूट का खुलासा, केयरटेकर ने ही रची थी साजिश

17 साल से फरार एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से STF ने दबोचा

  • By Admin
  • November 25, 2026
  • 12 views
17 साल से फरार एक लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से STF ने दबोचा

गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 13 views
गोपेश्वर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, सुनसान गलियों से सार्वजनिक स्थानों तक बढ़ाई गश्त

दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद

  • By Admin
  • November 24, 2026
  • 14 views
दलेर मेहंदी विवाद के बाद पहली बार उत्तराखंड पहुंचे मीका सिंह, लक्सर में 251 जोड़ों को दिया आशीर्वाद