रामनगर में हाथी का आतंक: जंगल में लकड़ी लेने गई महिला पर हमला, सूझबूझ से बची जान ।

रामनगर:

उत्तराखंड में मानव–वन्यजीव संघर्ष का एक और गंभीर मामला सामने आया है। रामनगर के टेड़ा गांव में जंगल से लकड़ी लेने गई एक महिला पर हाथी ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार शाम की है। रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के अंतर्गत टेड़ा गांव निवासी सीमा देवी (43 वर्ष) तीन अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थीं। इसी दौरान जंगल में अचानक सामने आए एक हाथी ने सीमा देवी पर हमला कर दिया।

हाथी के पीछे मुड़ते ही घिसटते हुए बच निकली महिला

घायल सीमा देवी ने बताया कि हाथी ने उसे सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया और जब वह उसके ऊपर पैर रखने वाला था, तभी उसने भगवान का नाम लेते हुए हाथ जोड़ दिए। महिला के अनुसार, जैसे ही हाथी पीछे की ओर मुड़ा, वह घिसटते हुए आगे बढ़ी और उसी दौरान हाथी ने उसे छोड़ दिया, जिससे उसकी जान बच सकी।

हाथी ने कुछ दूरी तक किया पीछा

घटना के समय साथ मौजूद अन्य महिलाएं हाथी की चिंघाड़ सुनकर डर गईं। सभी महिलाएं किसी तरह जान बचाकर जंगल से भागीं और सड़क तक पहुंचीं। सीमा देवी ने बताया कि हाथी कुछ दूरी तक पीछे-पीछे दौड़ता हुआ सड़क तक भी आ गया था। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को रामनगर के संयुक्त अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

वन विभाग ने शुरू की हाथी की निगरानी

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में हाथी की निगरानी शुरू कर दी गई है। वन अधिकारियों ने ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने और सतर्क रहने की अपील की है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

इस संबंध में डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने बताया कि “शीतकाल के दौरान हाथियों की गतिविधियां ज्यादा रहती हैं। ऐसे में ग्रामीणों को जंगल जाने से बचना चाहिए। फिलहाल मौके पर गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।”

Related Posts

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब रुद्रपुर की होनहार बेटी जसमीत कौर ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की पीसीएस परीक्षा में…

LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित LUCC (लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी) चिटफंड घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 3 views
रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 6 views
LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 5 views
देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 5 views
पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 8 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त