राजस्व सेवाएं हुईं पूरी तरह डिजिटल: सीएम धामी ने 6 वेब पोर्टलों का किया शुभारंभ, घर बैठे मिलेगी खतौनी

उत्तराखंड में राजस्व सेवाओं को आमजन के लिए सरल, पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। उत्तराखंड राजस्व परिषद द्वारा राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों के लिए तैयार किए गए 6 वेब पोर्टलों का शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। इन पोर्टलों के माध्यम से अब नागरिकों को राजस्व विभाग से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सेवाएं घर बैठे ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेंगी।

इन 6 वेब पोर्टलों में ई-भूलेख (अपडेटेड वर्जन), भू-नक्शा, भूलेख अंश, भू-अनुमति, एग्री लोन और ई-वसूली (ई-आरसीएस) पोर्टल शामिल हैं। इसके जरिए अब ऑनलाइन सत्यापित खतौनी समेत कई सेवाओं का लाभ बिना तहसील आए लिया जा सकेगा।

घर बैठे मिलेगी सत्यापित खतौनी

ई-भूलेख पोर्टल के तहत भूमि अभिलेखों से जुड़ी सेवाओं को और सरल बनाया गया है। अब खतौनी की सत्यापित प्रति तहसील कार्यालय आने के बजाय घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी पेमेंट गेटवे के जरिए किया जा सकेगा। पहले लोगों को प्रमाणित खतौनी के लिए तहसील के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होती थी, लेकिन अब यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो गई है।

किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री का मार्ग प्रशस्त

भूलेख अंश पोर्टल के तहत प्रदेश के भू-अभिलेखों में संयुक्त खातेदारी और गोलखातों में दर्ज खातेदारों और सहखातेदारों का अलग-अलग अंश निर्धारित करने के लिए डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इससे प्रदेश में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने का रास्ता साफ होगा।

इस प्रक्रिया में खातेदारों की जाति, लिंग और पहचान संख्या जैसी जानकारियों को भी संकलित किया जा रहा है, जिससे भविष्य में भूमि अभिलेखों का समेकित और सुदृढ़ डाटाबेस तैयार किया जा सकेगा।

भूमि उपयोग और एग्री लोन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन

भू-अनुमति पोर्टल के माध्यम से प्रदेश में उद्योग और कृषि प्रयोजनों के लिए भूमि उपयोग और भूमि कार्य की अनुमति की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। भू-कानून के अनुसार हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कृषि और बागवानी के लिए भूमि खरीद की अनुमति भी डिजिटल माध्यम से दी जाएगी।

एग्री लोन पोर्टल के तहत किसान अब अपनी भूमि के सापेक्ष कृषि और कृषि से जुड़ी गतिविधियों के लिए बैंक लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। लोन चुकता होने के बाद बैंक द्वारा एनओसी जारी होते ही भूमि से संबंधित चार्ज स्वतः हट जाएगा, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

ई-वसूली और भू-नक्शा पोर्टल से बढ़ेगी पारदर्शिता

ई-वसूली (ई-आरसीएस) पोर्टल के जरिए राजस्व वसूली की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया गया है। अब बैंक या संबंधित विभाग अपने बकायेदारों से वसूली के लिए मामलों को ऑनलाइन कलेक्टर को भेज सकेंगे, जहां वसूली की पूरी प्रक्रिया हर स्तर पर ट्रैक की जा सकेगी।

वहीं, भू-नक्शा पोर्टल के तहत भूमि मानचित्र (कैडस्ट्रल मैप) को सार्वजनिक डोमेन में निःशुल्क देखने की सुविधा दी गई है, जिससे आम नागरिक भी अपनी भूमि से जुड़े नक्शे आसानी से देख सकेंगे।

सीएम धामी बोले— जीवन होगा सरल, दफ्तरों के चक्कर खत्म

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप विज्ञान, आईटी और एआई के माध्यम से आमजन को अधिक से अधिक सुविधाएं दी जा रही हैं। इन वेब पोर्टलों के शुभारंभ से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, जिससे समय की बचत होगी।

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के संकल्प के साथ काम कर रही है। डिजिटल इंडिया के तहत राजस्व से जुड़ी सेवाओं का ऑनलाइन होना एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न सिर्फ प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि नागरिक घर बैठे खतौनी समेत अन्य राजस्व सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि 6 वेब एप्लीकेशन का नवीन संस्करण डिजिटल इंडिया की भावना, विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड के लक्ष्यों के अनुरूप आधुनिक तकनीकों से अपग्रेड किया गया है। इस पहल से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के साथ-साथ ईज ऑफ लिविंग को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Posts

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब रुद्रपुर की होनहार बेटी जसमीत कौर ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की पीसीएस परीक्षा में…

LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित LUCC (लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी) चिटफंड घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 3 views
रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 6 views
LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 5 views
देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 5 views
पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 8 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त