हरिद्वार: स्वच्छता स्लोगन में अभद्र भाषा पर बवाल, नगर निगम ने हटवाया आपत्तिजनक संदेश, जांच शुरू

हरिद्वार। कनखल क्षेत्र के लाटोवाली इलाके में स्वच्छता के नाम पर दीवार पर लिखे गए एक स्लोगन में अभद्र और आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग का मामला सामने आया है। रविवार को यह स्लोगन चर्चा का विषय बना रहा। जैसे ही स्लोगन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, लोगों ने इसकी भाषा पर कड़ी आपत्ति जताई और सवाल खड़े किए। मामले की गंभीरता इस बात से और बढ़ गई कि स्लोगन के नीचे भ्रामक रूप से नगर निगम हरिद्वार का नाम भी अंकित किया गया था।

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। रविवार को अवकाश होने के बावजूद नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दीवार पर लिखे आपत्तिजनक स्लोगन को पेंट कर हटाया गया। साथ ही नगर आयुक्त आईएएस नंदन कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए।

प्रकरण की जानकारी मिलते ही मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकांत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त आपत्तिजनक संदेश को दीवार से हटवाया, ताकि सार्वजनिक स्थान पर किसी भी प्रकार की गलत और आपत्तिजनक भाषा प्रदर्शित न रहे। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने स्पष्ट किया कि कनखल क्षेत्र स्थित लाटोवाली में दीवार पर लिखी गई अभद्र भाषा से नगर निगम का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के संज्ञान में आया है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गंदगी न करने के नाम पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए यह संदेश लिखा गया था, जिसके नीचे गलत तरीके से नगर निगम हरिद्वार का नाम अंकित किया गया।

नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता जागरूकता के नाम पर किसी भी प्रकार की अपमानजनक, असंवैधानिक या अभद्र भाषा स्वीकार्य नहीं है। नगर निगम सदैव नियमों के पालन के तहत सभ्य, सकारात्मक और कानूनसम्मत तरीकों से ही जन-जागरूकता फैलाने में विश्वास रखता है। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

नगर निगम की टीम आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों से जानकारी जुटा रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह कृत्य किसके द्वारा किया गया। नगर आयुक्त ने साफ तौर पर कहा कि दोषियों की पहचान होते ही उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही नगर निगम ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो, तो वह नगर निगम को अवगत कराए। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर की स्वच्छता, सामाजिक मर्यादा और सार्वजनिक शालीनता बनाए रखना उसकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और स्वच्छता के नाम पर किसी भी प्रकार की अभद्रता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Posts

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

रुद्रपुर: ऊधम सिंह नगर जिले के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब रुद्रपुर की होनहार बेटी जसमीत कौर ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की पीसीएस परीक्षा में…

LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड के बहुचर्चित LUCC (लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी) चिटफंड घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। एजेंसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 2 views
रुद्रपुर की बेटी जसमीत कौर ने रचा इतिहास, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में किया प्रदेश टॉप

LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 6 views
LUCC चिटफंड घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 4 views
देहरादून में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

  • By Admin
  • June 3, 2026
  • 5 views
पर्यटन सीजन में प्यासा मसूरी: पेयजल संकट पर भड़के व्यापारी और होटल कारोबारी, तीन दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 9 views
टनकपुर की बेटी अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त

  • By Admin
  • June 2, 2026
  • 8 views
दयारा बुग्याल में लापता युवती का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग, ट्रेकिंग एजेंसी का पंजीकरण निरस्त